Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

उर्वशी राैतेला कर रही थी लगातार काॅल, ऋषभ पंत ने किया ब्लाॅक

Indian cricketer Rishabh Pant has blocked Urvashi Rautela on WhatsApp| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। बाॅलीवुड हीरोईनों का क्रिकेटरों के साथ टच में रहना कोई नई बात नहीं है। कई हीरोईनों का भारतीय क्रिकेटरों के साथ अफेयर रह चुका है तो कुछ जोड़ियां बन गईं। हाल ही में विकेटकीपर ऋषभ पंत का उर्वशी राैतेला के साथ नाम जोड़ा गया था। खबरें आईं थी कि विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच दोनों को एकसाथ डिनर करते देखा गया। अब आई अपडेट के अनुसार, उस मुलाकात के बाद उर्वशी को पंत ने उन्हें ब्लाॅक कर दिया।

पीआर मैनेजर ने की पुष्टि

पीआर मैनेजर ने की पुष्टि

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक पिछले कुछ वक्त से उर्वशी पंत से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश कर रही थीं। जिसके बाद क्रिकेटर ने उन्हें ब्लॉक करने का फैसला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को फोन कॉल और व्हाट्सएप से ब्लॉक कर दिया है। उर्वशी के पीआर मैनेजर ने खबर की पुष्टि की है।

पहले पांड्या के साथ हुए थे चर्चे

पहले पांड्या के साथ हुए थे चर्चे

उवर्शी के कभी हार्दिक पांड्या के साथ चर्चे हुआ करते थे। खबरें यह भी आईं थी कि पांड्या ने उवर्शी को एक पप्पी गिफ्ट किया है, लेकिन बाद में उवर्शी ने खुद साफ किया कि उनका पांड्या के साथ कोई चक्कर नहीं है। वो फिलहाल करियर पर ध्यान दे रही हैं। पांड्या और उर्वशी के बीच अफेयर की खबरें तब उड़ीं जब साल 2018 में दोनों साथ में एक पार्टी में नजर आए थे। हांलाकि अब पांड्या खूबसूरत सर्बियन मॉडल नताशा स्टैनकोविक के साथ सगाई कर चुके हैं।

पंत ने भी चुन लिया हमसफर

पंत ने भी चुन लिया हमसफर

बता दें कि नए साल के माैके पर पंत ने भी एक बार फिर अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ नजर आए। पंत और ईशा के बीच पिछले 5 साल से अफेयर चल रहा है। पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर ईशा के साथ तस्वीर भी शेयर की। वहीं ईशा भी कई तस्वीरें पंत के साथ साझा कर चुकी हैं। साफ है कि पंत ने ईशा को अपना हमसफर चुन लिया है। उर्वशी के साथ अफेयर की खबरें मात्र अफवाहें थीं।

Story first published: Saturday, January 11, 2020, 9:36 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+