Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली पर भड़का बॉलीवुड का यह अभिनेता , बताया- दुनिया का सबसे बदतमीज खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने आक्रामक रवैये के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। मैदान पर विराट कोहली विपक्षी टीम की किसी भी तीखी प्रतिक्रिया पर जवाब देने से कतराते नहीं। मैदान पर अक्सर विवादों में रहने वाले विराट कोहली पर्थ टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन से उलझ गए। पर्थ टेस्ट में कोहली कई बार स्लेजिंग करते दिखे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कोहली के इस रवैये को गलत बताया गया। विराट की आक्रामकता को लेकर बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने विराट की आलोचना की है।

शाह ने सोशल मीडिया पर विराट की आलोचना करते हुए पोस्ट लिखी है। उन्‍होंने फेसबुक पर लिखा, 'विराट कोहली न केवल दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्‍लेबाज हैं बल्कि सबसे बदतमीज खिलाड़ी भी हैं। क्रिकेट की उनकी काबिलियत उनके घमंड और बुरे व्यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है। आगे शाह ने तंज कसते हुए कहा कि मैं कह तो रहा हूं लेकिन मेरा इस देश को छोड़ने का कोई मन नहीं है।'

गौरतलब है कि विराट कोहली ने एक क्रिकेट फैन को एक सवाल का जवाब देते हुए फैन को देश छोड़कर जाने को कहा था। शाह ने कोहली के इस बयान को लेकर तीखी टिप्पणी की है। कोहली ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक फैन के कमेंट पर यह बयान दिया था।

शाह के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो खेमें में बट गए हैं। कुछ यूजर ने शाह के इस पोस्ट की आलोचना की है और कहा है कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देश के सामने खेलने के लिए इतना आक्रामक होना जरूरी है। कईयों ने साह के पक्ष में लिखा है। कोहली कई बार सीमा लांघ जाते हैं।

Story first published: Tuesday, December 18, 2018, 9:49 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+