Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन ने उड़ाया पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना का मजाक, पूछा- surly से क्या मतलब है?

नई दिल्ली। भारतीज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो ना सिर्फ हंसी मजाक भरी बातें फैंस तक पहुंचाते हैं बल्कि देश से जुड़ी समस्याओं व बड़े मुद्दों पर भी अपने खुले विचार रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी ट्विटर पर हाल ही में एक बड़ी सलाह दी थी। लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक को हरभजन का इमरान पर कहना सही नहीं लगा। ऐसे में उन्होंने जब हरभजन के ट्वीट पर जवाब दिया तो वह खुद ही अपना मजाक बना बैठीं।

दरअसल, सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के सपोर्ट में वीना मलिक ने एक ट्वीट लिखा, जिसमें उन्होंने surely की गलत स्पेलिंग लिखी। वीना ने अपने ट्वीट में surely की जगह surly लिखा, जिसको लेकर भज्जी ने उनकी क्लास लगाई। युनाटेड नेशन्स जनरल असेंबली (UNGA) में इमरान खान की स्पीच की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा था, 'यूएनजीए के भाषण में भारत के खिलाफ न्यूक्लियर लड़ाई संकेत दिए गए। एक मुख्य वक्ता होने के नाते इमरान खान द्वारा 'खूनी संघर्ष', 'अंत के लिए लड़ाई' जैसे शब्दों का प्रयोग दो देशों के बीच सिर्फ नफरत को बढ़ावा देगा। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे उनसे शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद थी।'

इस पर वीना मलिक ने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी स्पीच में शांति की बात की है। उन्होंने उस खौफनाक मंजर की बात की है जो कर्फ्यू हटने के बाद निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा। उन्होंने साफ तौर पर ये बातें कहीं ना कि धमकी दी क्या आपको अंग्रेजी समझ में नहीं आती?'

भज्जी ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, 'आपका surly से क्या मतलब है? ओह ये surely है। लो जी देखो ये अंग्रेजी इनकी... चिल पिल अगली बार कुछ अंग्रेजी में लिखने से पहले पढ़ लेना आप।' इमरान खान ने जब से यूएनजीए में स्पीच दी है, तब से भज्जी, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ जैसे क्रिकेटरों ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। वहीं पाकिस्तानी आवाम अपने प्रधानमंत्री का बचाव करती दिखी है।

Story first published: Tuesday, October 8, 2019, 15:52 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+