Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2nd T20, IND vs BAN: मैदान पर उतरते ही रोहित ने रचा इतिहास, जानें टेस्ट में यह रिकॉर्ड किसके नाम

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेल जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए विराट कोहली की गैर मौजूदगी में इस टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी कर रहे हैं। दोनों टीमों ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। बांग्लादेश की टीम नई दिल्ली में खेले गए पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

वहीं इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज कर लिया। रोहित शर्मा भारत के लिए 100 टी20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं दुनिया में टी20 मैचों का सैकड़ा लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के शोएब मलिक 111 मैचों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। वहीं पाकिस्तान के ही शाहिद अफरीदी 99 मैचों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

और पढ़ें: इस पू्र्व खिलाड़ी की मांग, शिखर धवन को टीम से बाहर कर केएल राहुल से कराये ओपनिंग, जानें क्यों

वहीं भारत के लिए रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम रहा है। जिन्होंंने अब तक 98 मैच खेले हैं।

जहां भारत के लिए टी20 मैचों का शतक पूरा करने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम है। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव पहले भारतीय खिलाड़ी बनें थे जिन्होंने 100 एकदिवसीय मैच खेले थे।

और पढ़ें: Brain Fade: क्रिकेट के वो 4 मौके जब ब्रेन फेड का शिकार हो मजाक बन कर रह गए खिलाड़ी

वहीं टेस्ट क्रिकेट में यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए मैचों का शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

Story first published: Thursday, November 7, 2019, 19:19 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+