युवराज सिंह नेे आईपीएल में वापसी की तारीख का किया ऐलान
नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप में जिस तरह से युवराज सिंह घायल हो गये थे उसके बाद अभी तक वह क्रिकेट के मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की ओर से खेल रहे युवराज सिंह काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं और उन्होंने मैदान पर जल्द वापसी की बात भी कही है।
Viral Video: जानिए विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है?
युवराज सिंह ने कहा कि वह अपनी चोट से तेजी से उबर रहे हैं और उम्मीद है कि वह 6 मई को गुजरात लायंस के खिलाफ मुकाबले में मैदान में वापसी कर सकते हैं। टी-20 विश्कवप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में युवराज सिंह के टखने में चोट आ गयी थी, जिसके चलते उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर होना पड़ा था, जिसमें भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
Video- देखिये कैसे नंगे पैर डेल स्टेन ने लिया मुंबई की गली में IPL 9 का पहला विकेट
युवी ने कहा कि मैं 6 मई के मुकाबले को लेकर आशान्वित हूं, मुझे उम्मीद है कि तबतक मैं ठीक हो जाउंगा। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से यह नहीं कहक सकता कि 6 मई को मैं खेलुंगा, लेकिन मेरी कोशिश है कि तब तक मैं खेलने के लिए तैयार हो जाउं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
