Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से उतरेगा पूर्व दक्षिणी अफ्रीकी खिलाड़ी का बेटा

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के लिए कीटन जेनिंग्स को इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। उन्हें ओपनर हसीब हमीद की जगह टीम में शामिल किया गया है।

कीटन जेनिंग्स को इंग्लैंड की टीम में दिया गया मौका

इंग्लैंड टीम में ओपनर के तौर शामिल किए गए कीटन जेनिंग्स ने उम्मीद जताई है कि मुंबई टेस्ट में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद हमारी टीम पर थोड़ा दबाव है, हालांकि मेरे पिता ने मुझे ऐसे वक्त पर अच्छा खेलने के लिए समझाया है। जिसकी वजह से मुझे सकारात्मक ऊर्जा महसूस हो रही है। मुझे उम्मीद है कि इस मैच में हम वापसी करेंगे।

ऑलराउंडर कीटन जेनिंग्स को इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। उनके पिता रे जेनिंग्स जाने-माने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी रहे हैं और दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच रहे हैं। आईपीएल में रे जेनिंग्स, विराट कोहली के नेतृत्व वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कोच हैं।

कीटन जेनिंग्स का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ। इंग्लैंड में चार साल रहने के बाद वह इंग्लैंड की टीम में क्वालिफाई कर सके। उन्हें युवा ओपनर हसीब हमीद के चोटिल होने के बाद टीम में जगह दी गई है।

रे जेनिंग्स रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के कोच

कीटन जेनिंग्स से जब पूछा गया कि आखिर वो भारतीय स्पिन का मुकाबला कैसे करेंगे, तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये बेहद खास अनुभव होगा। इसके बारे में मैं अभी कुछ नहीं कह सकता, आपको इस सवाल का जवाब अगले कुछ दिनों में मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर मैंने इस दौरान अच्छा प्रदर्शन किया तो ये मेरे लिए बेहद खास होगा। हालांकि अगर मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका तो ड्रिंक्स उठाने का काम करूंगा, लेकिन हमेशा मेरी नजर भविष्य पर होगी।

कीटन जेनिंग्स ने बताया कि खेल को लेकर पिता रे जेनिंग्स से उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और प्रक्रिया का आनंद उठाने को कहा है। कीटन ने कहा कि मैं बचपन में अपने पिता के साथ प्रैक्टिस के लिए जाता था। उस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+