For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेविड वार्नर और साहा का विस्फोटक खेल, शुरूआती 6 ओवर में ठोक दिए 77 रन

IPL 2020: David Warner & Saha ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी कर अपने नाम किया ये Big Record | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के 47वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विस्फोटक खेल दिखाया है। मुकाबले में दिल्ली ने टाॅस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन हैदराबाद के बल्लबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया। ओपनिंग करने आए कप्तान डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा ने विस्फोटक खेल दिखाया और शुरूआती 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 77 रन ठोक दिए।

2 विकेट पर बनाए 220 रन

2 विकेट पर बनाए 220 रन

यह हैदराबाद का आईपीएल में पावरप्ले के दाैरान संयुक्त रूप से तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। इससे पहले हैदराबाद ने 2017 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ पावरप्ले के दाैरान बिना विकेट गंवाए 79 रन बनाए थे, वहीं 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब के दाैरान बिना विकेट गंवाए 77 रन बनाए थे। वार्नर और साहा के विस्फोटक खेल की बदाैलत हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 2 विकेट खोकर 220 रनों का लक्ष्य रख दिया।

खेली इतने रनों की पारी

खेली इतने रनों की पारी

वार्नर ने 34 गेंदों में 194.12 की स्ट्राइक रेट से 8 चाैके व 2 छक्के की मदद से 66 रन बनाए, जबकि साहा ने 193.33 की स्ट्राइक रेट से 12 चाैके व 2 छक्के की मदद से 45 गेंदों में 87 रन बना दिए। मनीष पांडे ने 31 गेंदों में 4 चाैके व 1 छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। केन विलियमसन ने 10 गेंदों में नाबाद 11 रनों की पारी खेली।

रबाडा ने लुटाए 54 रन

रबाडा ने लुटाए 54 रन

दिल्ली की गेंदबाजी में कागिसो रबाडा की जमकर धुनाई हुई जिन्होंने 54 रन लुटा दिए। वहीं अक्षर पटेल ने 36, एनरिक नोर्टजे ने 1 विकेट लेकर 37 रन लुटाए। रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लेकर 3 ओवर में 35 रन दिए। वहीं तुषार देशपांडे ने 3 ओवर में 35, मार्क स्टोइनिस ने 2 ओवर में 15 रन लुटाए।

Story first published: Tuesday, October 27, 2020, 21:56 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+