Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'स्पोर्ट्सप्रो' पत्रिका ने कोहली को छठा 'मोस्ट मार्केटेबल' खिलाड़ी बताया

नई दिल्ली। इन दिनों विराट कोहली की शोहरत शबाब पर है, एड जगत और मैदान में तो टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा बरकरार ही है लेकिन इस जलवे के बदौलत विराट भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के मार्केटेबल खिलाड़ियों में से एक हो गये हैं। मशहूर खेल पत्रिका 'स्पोर्ट्सप्रो' ने विराट को दुनिया का छठा 'मोस्ट मार्केटेबल' खिलाड़ी बताया है।

पत्रिका ने व्यावसायिक तौर पर दुनिया के 50 सर्वाधिक मार्केटेबल खिलाड़ियों की सूची में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कोहली को छठे स्थान पर रखा है।

कनाडा की महिला टेनिस स्टार यूजनी बुचार्ड को इस लिस्ट में टॉप पोजिशन मिली है। इसके बाद ब्राजीलियाई स्टार स्ट्राइकर नेमार और मास्टर्स गोल्फ चैम्पियन जॉर्डन स्मिथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+