Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन से दोस्ती चाहते हैं मैथ्यू हेडेन

मेलबर्न 17 मार्च: हरभजन सिंह को कचड़ा कहने वाले आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने स्वीकार किया है कि उनसे गलती हुई है और अब वह इस भारतीय आफ स्पिनर से दोस्ती करना चाहते हैं.

हेडन ने कहा कि उनके गलत शब्दों ने आग में घी डालने का काम किया जबकि भारतीय टीम का आस्ट्रेलिया दौरा पहले ही विवादों से घिरा था. उन्होंने कहा मैं नहीं जानता कि हरभजन कैसा महसूस कर रहा होगा लेकिन उसने साफ तौर पर बताया कि हमारी टीम के बारे में उसकी क्या सोच है. मैं इस प्रकरण को हरभजन को कचड़ा कहना यही विराम देना चाहता हूं. काश मैने इन शब्दों का प्रयोग नहीं किया होता.

पंद्रह बरस के कैरियर में मुझसे यह गलती हुई है. मैं हरभजन का अपमान नहीं करना चाहता था. हेडन ने द कूरियर मेल से कहा मुझे दूसरे किसी मुहावरे का इस्तेमाल करना चाहिये था. मैने आग में घी का काम किया जो गैर जरूरी था. यह एक गलती थी.

उन्हें झूठा कहने के हरभजन के बयान पर इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह भज्जी से बात करके संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा मैं भारत जाकर हरभजन से बात करना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि हमारे आपसी संबंध बेहतर हों. देखता हूं कि हम किस तरह अपने मतभेद सुलझा सकते हैं. अब हर कोई इस प्रकरण से उकता चुका है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+