Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : राजस्थान को मिला 149 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरो में नौ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए।

डेक्कन की ओर से रोहित शर्मा ने 45, हर्शल गिब्स ने 25 और एंड्रयू सायमंड्स ने 22 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाए।

डेक्कन का पहला विकेट पहले ही ओवर में एडम गिलक्रिस्ट के रूप में गिरा। वह एक रन के निजी योग पर नरवाल की गेंद पर पठान को कैच दे बैठे। इसके बाद पांचवें ओवर में वीवीएस लक्ष्मण भी 10 रन के निजी योग पर टेट की गेंद पर पठान के हाथों लपके गए।

हर्शल गिब्स ने 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। शेन वार्न की गेंद पर विकेटकीपर ओझा ने उन्हें स्टंप किया।

एंड्रयू सायमंड्स ने 14 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाए। वह नौवें ओवर में रन आउट हो गए। टी. सुमन नौ, वेणुगोपाल राव दो, चामिंडा वास 8 और आर. शर्मा ने 10 रन बनाए।

राजस्थान की ओर से शॉन टेट ने तीन, नरवाल ने दो और शेन वार्न ने एक विकेट हासिल किए।

आईपीएल के तीसरे संस्करण में डेक्कन चार्जर्स टीम का यह पांचवां और 2008 में खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का छठा मुकाबला है।

मौजूदा चैम्पियन डेक्कन की टीम को एक मैच में हार मिली है जबकि तीन मैचों में उसने जीत हासिल की है। आठ मैचों की तालिका में वह छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

दूसरी ओर, राजस्थान की टीम इस संस्करण में संघर्ष करती नजर आ रही है। उसे दो मैचों में जीत मिली है जबकि तीन मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। शुरुआती तीन मैचों में हारने के बाद उसने लगातार दो मैचों में जीत हासिल की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+