नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप का खुमार धीरे-धीरे क्रिकेट के फैंस पर चढ़ने लगा है। क्वालिफायर मैचों के बाद अहम मैचों में लोगों की दिलचस्पी इसको लेकर और बढ़ेगी। टी-20 क्रिकेट की हर अपडेट के लिए लोग फेसबुक, सोशल मीडिया और तमाम डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी को देखते हुए फेसबुक ने भी अपने यूजर्स के लिए काफी खास फीचर शुरु किये हैं।
टिकट, टीम और जगह, टी-20 विश्वकप 2016 से जुड़ी हर जानकारी
विश्वकप को ध्यान में रखते हुए फेसबुक ने कई स्माइली और इमोशंस शुरु किये हैं जिसके माध्यम से आप क्रिकेट के अपने रोमांच को चैटिंग में भी दर्शा सकते हैं। इन स्माइली में हाउज दैट, आउट , बच गया जैसे काफी आकर्षक स्माइली भी हैं जिसका प्रयोग करके आप आपस में क्रिकेट की बातों को भी साझा कर सकते है।