Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्षेत्ररक्षण दुरुस्त करने में जुटेगी पाक क्रिकेट टीम

कराची, 25 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अगले महीने की 30 तारीख से वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के मद्देनजर क्षेत्ररक्षण दुरुस्त करने में जुटेगी। पाक टीम को 29 मार्च से लाहौर में लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में इस काम में जुटना है।

इस काम में खिलाड़ियों की मदद करेंगे टीम के सहायक कोच एजाज अहमद। एजाज ने गुरुवार को कहा कि अपने साथी कोच की मदद से वह लाहौर में लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में मुख्य तौर पर क्षेत्ररक्षण पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

एजाज ने कहा, "क्षेत्ररक्षण हमारी बड़ी कमजोरी है। हम प्रशिक्षण शिविर में मुख्य तौर पर इसी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसमें सुधार लाने के लिए मैंने कुछ योजनाएं तैयार की हैं और उन्हें मैं शिविर के दौरान आजमाऊंगा।"

पाकिस्तानी टीम मौजदा ट्वेंटी-20 चैम्पियन है। उसे इस बार शाहिद अफरीदी की कप्तानी में खिताब की रक्षा करनी है। पिछले वर्ष उसने यूनुस खान की कप्तानी में खिताबी जीत हासिल की थी। यूनुस अब ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+