नयी दिल्ली। टीम इंडिया और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला हमेशा से रोमांच से भरा होता है। मैदान के भीतर बैट और बॉल की भिंड़त होती है तो मैदान के बाहर दर्शकों में टेंशन। भारत-पाक के मैच में रोमांच मैच के आखिरी बॉल तक जारी रहता है। ऐसे में ये रोमांच एक बार फिर से लोगों को देखने को मिलेगा। एक बार फिर से टीम इंडिया और पाकिस्तान कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डेन में भिड़ेंगी। टी 20 वर्ल्ड मुकाबले में दोनों आमने-सामने होंगे, लेकिन इसबार पलड़ा पाकिस्तान का भारी होगा। धोनी की पूजा करते हैं पाकिस्तान के विकेटकीपर सरफराज
ये हम नहीं क्रिकेट के रिकॉर्ड बता रहे हैं। इस मैदान में पाकिस्तान की टीम भारत से आगे है। आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक भारत और पाकिस्तान क्रिकेट T20 से लेकर वनडे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में कुल 10 बार आपस में भिड़े हैं। इन 10 मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने इनमें से सभी मैच में जीत हासिल की है। लेकिन जब बात वर्ल्ड कप के अलावा भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की हो खासकर ईडन गार्डेन की तो यहां जीत का आंकड़ा पाकिस्तान के फेवर में है। धोनी नहीं विराट है पाक टीम में सबसे लोकप्रिय
अब तक कोलकाता की ईडन गार्डेन में भारत और पाकिस्तान आपस में चार बार भिड़े हैं। चारों बार पाकिस्तानी टीम की जीत हुई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मैदान पर पाकिस्तान की टीम भारत पर भारी पड़ सकती है। लेकिन क्रिकेट असंभावनाओं का खेल हैं। आंकड़े और रिकॉर्ड हर गेंद के साथ टूटते और जुड़ते हैं। जानिए लगातार 10 टी-20 मैच कैसे जीते भारत ने?