For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंदौर टेस्ट के 5 टर्निंग प्वाइंट, पढ़िए जीत की पूरी कहानी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच जीत कर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया ने इंदौर टेस्ट में भी शानदार जीत हासिल किया। पूरे मैच में भारतीय टीम ने पकड़ बनाए रखा। टॉस से लेकर मैच की आखिरी गेंद तक भारतीय खेमे का दबदबा बना रहा।

भारत ने कैसे किया कीवियों का क्लीन स्वीप पढ़िए आगे

इंदौर टेस्ट चार दिन में खत्म हो गया। इस दौरान मैच में क्या कुछ हुआ, टीम इंडिया ने कैसे पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाई? ये आप जानेंगे बस पांच क्लिक में...

टॉस में 'बॉस' बने कप्तान विराट कोहली

टॉस में 'बॉस' बने कप्तान विराट कोहली

हर मैच के लिए टॉस अहम होता है। कहते हैं अगर टॉस जीत लिए तो आधा मैच खत्म हो जाता है। ऐसा ही कुछ इंदौर टेस्ट में देखने को मिला। जहां टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता।

नवाजुद्दीन को रामलीला से हटाए जाने पर बोले आदित्य ठाकरे, हम इसका समर्थन नहीं करते

विराट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यहीं से साफ हो गया कि उनकी रणनीति बड़ा स्कोर बनाने की थी। जो आगे मैच में देखकर साफ हो गया।

कप्तानी पारी खेलकर विराट ने बनाया नया रिकॉर्ड

कप्तानी पारी खेलकर विराट ने बनाया नया रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 557 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इतने बड़े स्कोर के सूत्रधार विराट कोहली ही बने, उन्होंने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक जमाया।

बिग-बी को मिला है एक यूनीक बर्थडे गिफ्ट, जानिए क्या है ये

एक कप्तान के तौर पर ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय कप्तान बन गए। कोहली 211 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को बैटिंग के दौरान अजिंक्य रहाणे का साथ मिला। रहाणे 188 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा रोहित शर्मा 51 रन बना कर नाबाद रहे।

अश्विन की शानदार गेंदबाजी, दोनों पारियों में झटके 13 विकेट

अश्विन की शानदार गेंदबाजी, दोनों पारियों में झटके 13 विकेट

अश्विन एक बार फिर तुरूप का इक्का साबित हुए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरे मैच में 13 विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट तो दूसरी पारी में 7 विकेट हासिल किए।

रिंग की असली सुल्तान: भारतीय बेटी ने कुश्ती में पुरुष प्रतिद्वंद्वी को दी मात

रविंद्र जडेजा ने दोनों पारियों में 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली और दूसरी दोनों पारियों में दो-दो विकेट लिए। दूसरी पारी में उमेश यादव ने भी एक विकेट हासिल किया।

बड़े स्कोर के आगे दबी न्यूजीलैंड की टीम

बड़े स्कोर के आगे दबी न्यूजीलैंड की टीम

भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 557 रनों का स्कोर खड़ा किया। इतने बड़े स्कोर के आगे न्यूजीलैंड की टीम शुरू से ही परेशानी में रही। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी खेलने के लिए आई तो महज 299 रन पर ऑल आउट हो गई।

फिक्सर कहे जाने से भड़के अफरीदी, मियांदाद को कोर्ट में घसीटेंगे

पहली पारी में पिछड़ने के बाद भी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन नहीं दिया। टीम इंडिया ने दूसरी पारी चार विकेट पर 216 रन बना कर घोषित कर दी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 475 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम महज 153 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से टीम इंडिया ने सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

गौतम गंभीर ने लगाया अर्धशतक, पुजारा ने लगाया शतक

गौतम गंभीर ने लगाया अर्धशतक, पुजारा ने लगाया शतक

इंदौर टेस्ट में एक और खिलाड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। गौतम गंभीर ने दूसरी पारी में घायल होने के बाद भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने शतक लगाया।

सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स ने बढ़ाई पाक सेना और लश्‍कर में दूरी!

गंभीर ने 56 गेंदों का सामना करके 50 रन बनाया, हालांकि इसके बाद वह अपना स्कोर आगे नहीं बढ़ा सके। इससे पहले 6 रन के निजी स्कोर पर वो रिटायर हर्ट हो गए थे। उन्होंने पहली पारी में भी 29 रनों की पारी खेली थी। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में 41 रन बनाए वहीं दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक लगाया। पुजारा 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+