For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस विकेटकीपर के स्टंपिंग स्टाइल को देख डुप्लेसिस को आई धोनी की याद, देखें VIDEO

David Miller ने MS Dhoni स्टाइल में उखाड़ा विकेट, Faf du Plessis रह गए हैरान | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी आजकल रांची में हैं। यहां ना केवल उनका घर है बल्कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरा वनडे मैच भी खेलना है। लेकिन धोनी का जलवा दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच जारी वनडे सीरीज में देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका की टीम के बीच दूसरे वनडे मैच में एक ऐसा किस्सा देखने को मिला जिसके चलते विदेशों खिलाड़ियों को धोनी याद आ गए।

आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच भी 5 वनडे मैचों की सीरीज चल रही है जिसमे अफ्रीकी टीम फिलहाल 2-0 से आगे चल रही है। दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका सिर्फ 138 रन ही बना सका और यह मैच भी हार गया। इसी मैच में एक ऐसा कारनामा हुआ कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान को महेंद्र सिंह धोनी याद आ गए। उस वक्त अफ्रीका के नियमित विकेटकीपर की जगह पर डेविड मिलर विकीटकीपिंग कर रहे थे। मिलर को तुरत-फुरत में यह जिम्मेदारी मिली थी जिसके चलते उन्होंने पैड भी नहीं पहना था।

इसका कारण यह भी था कि श्रीलंका के पहले से ही 9 विकेट आउट हो चुके थे और स्पिनर इमरान ताहिर गेंदबाजी कर रहे थे। यह पारी का 32वां ओवर चल रहा था और बल्लेबाजी कर रहे थे विश्वा फर्नांडो। ताहिर ने पुच्छले बल्लेबाज को छकाने के लिए इस गेंद को हवा में काफी लूप दिया जो पिच पर पड़कर काफी लेग स्पिन भी हुई। फर्नांडो ने बल्ला तो काफी जोर से घुमाया लेकिन वे गेंद को समझने में नाकामयाब रहे और मिलर ने गेंद सीधे स्टंप पर दे मारी। इसको देखकर पास खड़े फाफ काफी प्रभावित हुए और बोले- 'बिलकुल एमएस धोनी के स्टाइल में किया।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वैसे आपको बता दें कि फाफ और ताहिर ने धोनी के साथ मिलकर आईपीएल में मैच खेले हैं। ये दोनों चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं।

Story first published: Thursday, March 7, 2019, 16:22 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+