गांगुली के 'बिग-थ्री' कान्सेप्ट की डु प्लेसिस ने की आलोचना, बताया क्रिकेट को कैसे है खतरा

नई दिल्ली: हाल के समय में क्रिकेट को लेकर सबसे बड़ी खबर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के चार देशों के सीरीज प्रस्ताव की रही है। यह क्रिकेट के भविष्य का अलग खाका खींचने वाला कदम भी साबित हो सकता है। भारत-इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया की केंद्रीय भूमिका वाले बिग-थ्री ढांचे को हालांकि प्रोटियाज कप्तान का सपोर्ट नहीं मिला है।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मानना ​​है कि क्रिकेट को तीन नहीं बल्कि ज्यादा एलीट देशों की जरूरत है।

रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की 107 रनों की जीत के बाद, डु प्लेसिस से एक दिवसीय खेलों की वार्षिक 'सुपर सीरीज' की योजना के बारे में राय पूछी गई। इस सुपर सीरीज में उपरोक्त तीनों देशों के अलावा एक और टॉप की चौथी टीम शामिल होगी जिसमें दक्षिण अफ्रीका भी हो सकती है लेकिन यह समय के हालातों पर अधिक निर्भर करेगा।

डु प्लेसिस ने इस बारे में बात करते हुए बताया, "पिछले साल या फिर अब आप देख सकते हैं कि बड़े तीन देशों के बारे में क्या चल रहा है।"

"वहां बहुत सारी बातें और घटनाक्रम चल रहे हैं, बहुत अधिक मैच शीर्ष तीन, या बड़े तीन के खिलाफ खेले जा रहे हैं। यदि आप अधिक टीमों को शामिल करते हैं तो यह शायद बेहतर है , खेल को जितना हो सके उतना बेहतर बनाएं। "

डु प्लेसिस ने बताया कि मैचों की संख्या में पिछले कुछ समय से असमानता रही थी, विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में जहां नए टेस्ट देशों जैसे आयरलैंड और अफगानिस्तान को मैच खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

उन्होंने कहा, "बहुत सारे छोटे राष्ट्र बहुत अधिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, वे वास्तव में कम खेल रहे हैं," उन्होंने कहा।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पिछली विदेशी टेस्ट सीरीज भारत में ही खेली थी जहां पर उसको 3-0 से सूपड़ा साफ कराने वाली हार का मुंह देखना पड़ा था।

Story first published: Tuesday, December 31, 2019, 8:02 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+