
अपने गेंदबाजों को दी ये सलाह
डु प्लेसिस ने दूसरे टेस्ट से पहले कहा, ‘मैंने अपने एक युवा गेंदबाज से कहा कि आपके लिए यह सीखने का अच्छा मौका है। मैंने कहा कि आप देख सकते है घरेलू परिस्थितियों में जब कोई शीर्ष पर होता है तो कैसा क्रिकेट खेलता है। उन्होंने कहा, ‘युवा खिलाड़ी यह सीख सकते है कि क्रीज के कोण का इस्तेमाल और गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के बारे में सीख सकते है। ऐसे में जाहिर है सीखने के लिए काफी कुछ है।' बता दें कि पहले टेस्ट की आखिरी पारी में शमी ने 5 विकेट झटकते हुए साउथ अफ्रीका की हार तय की थी।

शमी की गेंद स्टंप्स से ज्यादा टकराती हैं
शमी की गेंदबाजी से डु प्लेसिस काफी हैरान हैं। उन्होंने कहा, ‘उनकी गेंदबाजी में काफी तीव्रता है। आप गर्मी में छोटे स्पैल डालते है लेकिन जब आप गेंदबाजी करते है तो यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते है कि आप पूरी दमखम से गेंदबाजी करें और उसे बढ़ते रहे।'डु प्लेसिस ने कहा कि शमी की गेंदबाजी की लैंग्थ से भी काफी कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘वह ऐसे गेंदबाज हैं जिनकी गेंद स्टंप्स से बहुत ज्यादा टकराती हैं। गेंदबाजी के लिहाज से भी काफी कुछ सीखा जा सकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम बेहतर करें। खास कर पहली पारी में, हमने काफी वाइड गेंदे फेंकी जिससे उन्होंने आसानी से रन बनाए।'

यहां करना होगा सुधार
पहले मैच में मिली हार पर डु प्लेसिस कहा, ‘पहले टेस्ट में हम 20 विकेट नहीं निकाल सकें, यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमें सुधार करना होगा । इससे आप मैच विजेता बनते हैं। हम ऐसे खिलाड़ियों का चयन करना चाहेंगे जो मैच में प्रभाव छोड़ना चाहेंगे।' पुणे में 2017 में स्पिनरों की मदद वाली पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्तान का मानना है कि यह पिच एकतरफा नहीं होगी क्योंकि यह टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने से इसमें बदलाव आया है। यहां तक की साउथ अफ्रीका में हम औसत से खराब पिच नहीं रख सकते क्योंकि इससे अंक कम होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
