For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ही फाफ डु प्लेसिस ने मानी हार, जानिए क्या बोले

नई दिल्ली। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच पुणे में 19 अक्तूबर को होगा। लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने हार मान ली है। प्लेसिस ने मुकाबला शुरू होने से पहले साफ कहा कि इस समय भारत को हरा पाना आसान नहीं है। जेएससीए स्टेडियम में वीरवार को मैच प्रैक्टिस के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि भारत इस समय दुनिया की सबसे मजबूत टीम है। वह सभी विभागों में सफल नजर आ रही है। पिछले 2 टेस्ट मैचों में भी उन्होंने कमाल का खेल दिखाया था।

फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण भी कमाल है। खासकर बल्लेबाजी में भारत सबसे मजबूत है। उनके बल्लेबाज छोटे स्कोर को बड़े स्कोर में बदलतें हैं यह उसका सबसे मजबूत पक्ष है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल कमाल की पारी खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा और आर अश्विन की भी उन्होंने खुलकर तारीफ की। कप्तान ने कहा कि यदि भारत को हराना है तो हमें बड़ा स्कोर करना होगा। बल्लेबाजों को छोटे स्कोर को बड़े में तब्दील करना होगा।

डु प्लेसिस ने कहा कि चोटिल बल्लेबाज एडन मार्कराम की जगह जुबैर हमजा को मौका मिल सकता है। डु प्लेसिस ने कहा कि वह अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रहे हैं। आखिरी टेस्ट के लिए हमारे पास हमजा बेहतर विकल्प हैं। मार्कराम का चोटिल हमारे लिए बड़ा झटका है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि इस विकेट पर गेंद अच्छी स्पिन होगी। मैंने रांची का विकेट देखा है। विकेट काफी सूखा और हार्ड है। ऐसे में रिवर्स स्विंग और स्पिन इस टेस्ट मैच में अहम फैक्टर रहेगी। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पुणे टेस्ट के दौरान गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में विफल रहे थे। वहीं, भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की प्रभावी गेंदबाजी का सामना करने में मेहमान टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। डु प्लेसिस ने कहा कि टॉस जीतना यहो मायने रखेगा।

बता दें कि मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने 3 टी20 मैचों की सीरीज गंवाने से बचा ली थी, जो 1-1 पर ड्रा रही, लेकिन टेस्ट सीरीज नहीं बचा सकी। भारत ने 2-0 की अजय बढ़त बनाई हुई है। अब भारत की नजरें 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होंगी, लेकिन अफ्रीकी टीम चाहेगी कि हार से बचकर कुछ सम्मान के साथ विदाई ली जाए।

Story first published: Friday, October 18, 2019, 16:06 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+