Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सीरीज गंवाने पर डु प्लेसिस बोले- अगली बार भारत में मजबूत टीम के साथ आएंगे

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को हराना माैजूदा समय बिल्कुल मुश्किल है। इस बात का अंदाजा अब साउथ अफ्रीका को भी हो गया जो भारत दाैरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से ही गंवा बैठी। पूरी सीरीज में एक भी बार साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नहीं लगा। सभी विभागों में भारतीय टीम मजबूत नजर आई जबकि विपक्षी टीम घुटने टेकने पर मजबूर हुई। सीरीज गंवाने पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि अगली बार हम भारत दाैरे पर मजबूत टीम के साथ आएंगे।

मैच के बाद डु प्लेसिस ने कहा, "यह सीरीज हमारे लिए बहुत कठिन रही, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जब हम अगली बार भारत का दौरा करें तब हम बेहरत तैयारी के साथ आए। भारत का दौरा सबसे मुश्किल होता है और आंकड़ें इस बात का प्रमाण हैं।" डु प्लेसिस ने कहा कि विराट के नेतृत्व में इस टीम को मात देना सच में बहुत मुश्किल है। चाहे वो बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फील्डिंग। हमें इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।" मेहमान टीम के कप्तान ने भारत के तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की।

मोहम्मद शमी ने सीरीज में 13 तो उमेश यादव ने 11 विकेट झटके। भारत के तेज गेंदबाजों को लेकर डु प्लेसिस ने कहा, "भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। हमारे तेज गेंदबाज 30-40 मिनट के लिए अच्छे थे, लेकिन उनके दिन भर अच्छी गेंदबाजी करने में सक्षम थे।" उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि गेंदबाज का कौशल सीरीज में महत्वपूर्ण साबित हुआ है। यदि आप उन गेंदबाजों को देखें जो इस सीरीज में सफल हुए हैं, वे सभी गेंद को स्किड कराने में सफल रहे हैं जो कि महत्वपूर्ण है लेकिन वे ज्यादातर सही इलाके में गेंदबाजी करने में भी कामयाब रहे हैं।

डु प्लेसिस ने टीम को लेकर कहा कि हमे अभी भी काफी सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम युवा खिलाड़ियों से भरी है, जिन्हें अनुभव पाने के लिए लगभग 3-4 साल लग जाएंगे। हमारे लिए वास्तव में यह कठिन दाैरा रहा है। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि जब हम फिर से दौरा करें तो हम बेहतर तरीके से सुसज्जित हों। भारत में आकर खेलना सच में कठिन। आंकड़े भी कहते हैं कि भारत अपने घर लगातार 11 सीरीज जीत चुके हैं। हमें यहां आने के लिए बेहतर होना पड़ेगा।

बता दें कि भारत ने रांची में हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट को एक पारी और 202 रनों से जीतकर दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। इससे पहले भारत ने पुणे टेस्ट एक पारी और 137 रनों से जीता था और विशाखापत्तनम टेस्ट में भी 203 रनों की विशाल जीत पाई थी।

Story first published: Tuesday, October 22, 2019, 16:47 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+