फाॅफ डु प्लेसिस ने बताई धोनी के करियर की 'बेस्ट' पारी, फिर भी हार गई थी टीम
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को फिर से मैदान पर उतरते देखने के लिए फैंस बेताब थे। उम्मीद थी कि वो आईपीएल में उतरेंगे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने आखिरी मैच पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। हरभजन सिंह ये भी कह चुके हैं कि धोनी अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं और वह शायद ही वापसी करें। धोनी के बल्ले से कई ऐसी पारियां निकली हैं जो टीम जीताने में मददगार साबित हुईं। वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने धोनी की उस पारी का जिक्र किया जो उनकी नजरों में सबसे बेस्ट पारी है।

धोनी हैं सर्वश्रेष्ठ फिनिशर
डु प्लेसिस ने कहा कि पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेली गई धोनी की पारी उनकी योग्यता बताती है। डु प्लेसिस का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया जिसमें वह ये कहते हुए दिखे। डु प्लेसिस ने कहा, ''धोनी जाहिर तौर पर शुरुआत से ही टीम का हिस्सा हैं, लेकिन मैं उन्हें खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के तौर पर देखता हूं। मैंने उन्हें पारी बनाते हुए और वह कैसे मैच खत्म करते हैं, ऐसा करते हुए देखा है।''

ये पारी लगी खास
उन्होंने 2019 में एक आईपीएल मैच की बात करते हुए कहा, ''पिछले साल बेंगलुरु के खिलाफ, मुझे लगता कि हमारा स्कोर 60-6 या 7 था। हम 90 तक ऑल आउट हो जाते। इस समय वो मैदान पर थे और उन्होंने दबाव को काफी अच्छे से संभाल लिया था। इसके बाद उन्होंने ज्यादा से ज्यादा छक्के लगाने शुरू किए। वह जो छक्के मार रहे वो अधिकतर मैदान के बाहर जा रहे थे। उन्होंने 48 गेंदों पर 84 रन बनाए।''

फिर भी हार गई थी टीम
बता दें कि डु प्लेसिस ने धोनी की उस पारी का जिक्र किया जो 21 अप्रैल को बेंगलुरू में खेली गई थी। इस पारी में धोनी ने 7 छक्के भी लगाए थे। लेकिन बावजूद इसके चेन्नई की टीम 1 रन से मैच हार गई थी। लेकिन चेन्नई के कप्तान की ये पारी देखने लायक थी। यह पारी उस वक्त आई थी, जब माना जा रहा था कि धोनी में पहले जैसी बात नहीं रही।
उन्होंने 40 गेंदों पर 87 रन बनाए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
