धोनी IPL 2022 में खेलेंगे अंतिम मैच, फिर ये विदेशी खिलाड़ी बनेगा कप्तान, हुई भविष्यवाणी

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है और टीमों को अपने चार रिटेंशन जमा करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने महान कप्तान एमएस धोनी को बरकरार रखा गया है और अगले सीजन में उन्हें खेलते हुए देखा जाएगा।

आईपीएल 2021 की समाप्ति के दौरान, धोनी ने हाल ही में संकेत दिए थे कि उनका आईपीएल करियर खत्म हो सकता है। इससे पहले, एमएस धोनी चेन्नई में अपना विदाई आईपीएल मैच खेलने की बात कह चुके थे। उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 चेन्नई में होगा। यह अगले साल खेला जाएगा या पांच साल बाद, हम वास्तव में नहीं जानते हैं।" हालांकि इस बीच एक पूर्व क्रिकेटर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि धोनी आईपीएल 2022 में अपना अंतिम मैच खेलेंगे और फिर विदेशी खिलाड़ी सीएसके का कप्तान बनेगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई का ये बल्लेबाज हुआ रिलीज तो करोड़ों में लग सकती है बोली

नहीं लगता कि एमएस धोनी पूरा सीजन खेलेंगे

नहीं लगता कि एमएस धोनी पूरा सीजन खेलेंगे

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डोल ने कहा कि एमएस पूरे आईपीएल 2022 सीजन में नहीं खेल सकते हैं और फाफ डू प्लेसिस को बीच में ही कप्तानी मिल सकती है। चेन्नई में धोनी की विदाई के मैच के बाद, डू प्लेसिस को कप्तानी मिल सकती है। साइमन डोल ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, "जब एमएस धोनी अपना अंतिम मैच खेलने का फैसला लेंगे, तो फाफ डु प्लेसिस अगले साल अप्रैल-मई में कप्तानी संभालेंगे। यह मेरी सोच है और मुझे नहीं लगता कि एमएस धोनी पूरा सीजन खेलेंगे। फाफ डु प्लेसिस उनकी जगह लेंगे। लेकिन एक घरेलू मैदान होगा जहां वे घोषणा करेंगे कि यह एमएसडी का आखिरी गेम होगा और फाफ वहां से कप्तानी संभालेंगे।"

चुने 4 पसंदीदा खिलाड़ी, जिन्हें बरकरार रखना चाहिए

चुने 4 पसंदीदा खिलाड़ी, जिन्हें बरकरार रखना चाहिए

चर्चा में आगे बढ़ते हुए, डोल ने अपनी चार पसंद बताई जिन्हें सीएसके को मेगा नीलामी से पहले बरकरार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि धोनी प्राथमिक नाम है और उनके अलावा, सीएसके रवींद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ को चुन सकता है। उनका अंतिम और विदेशी चयन फाफ डु प्लेसिस हो सकता है। डाॅल ने कहा, "रवींद्र जडेजा, वह मिस्टर चेन्नई भी हैं। उसे बरकरार रखना है। रुतुराज गायकवाड़ से हमने जो देखा, मुझे लगता है कि उन्हें बरकरार रखा जाना चाहिए। आप उसे कहीं भी जाने नहीं देना चाहते हैं और उसके और फाफ डु प्लेसिस के बीच टाॅप आॅर्डर में अच्छी शुरूआत देखने को मिलती है।"

महान कप्तान साबित हुए धोनी

महान कप्तान साबित हुए धोनी

बता दें कि धोनी ना सिर्फ सीएसके के लिए बल्कि आईपीएल के महान कप्तान साबित हुए हैं। धोनी ने शुरू से ही सीएसके के लिए कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी 4 बार चैंपियन बनने में सफल हुई है। धोनी बताैर कप्तान सबसे अधिक आईपीएल ट्राॅफी जीतने वाले दूसरे कप्तान हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है। हालांकि 2016-17 का सीजन सीएसके बैन लगने के कारण नहीं खेल पाई थी। धोनी ने टीम को 2010, 2011, 2018, 2021 में चैंपियन बनाया है। वहीं फाफ डू प्लेसिस की बात करें तो वह आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। डू प्लेसिस ने 16 मैचों में 6 अर्धशतक की मदद से 633 रन बनाए थे। 2020 में उन्होंने 13 मैचों में 449 रन बनाए थे। उन्होंने 2012 से आईपीएल करियर की शुरूआत की थी, अब तक खेले 100 मैचों में 2935 रन बना चुके हैं।

Story first published: Monday, November 29, 2021, 10:20 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+