Asia Cup 2018: पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने विराट को लेकर कही ये गंभीर बात, जानकर रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे के बाद अब भारतीय टीम की नजर 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप पर होगी। वहीं इस बार टीम इंडिया कप्तान कोहली की गैरमौजूदगी में और रोहित की कप्तानी में यह दौरा करने जा रही है। वहीं इस दौरे पर 19 सितंबर का सभी को बेसब्री से इंतजार है कारण है भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला दिलचस्प मुकाबला। बता दें कि पाकिस्तान इस सीरीज में सरफराज अहमद की कप्तानी में उतरेगा। वहीं पाकिस्तान के ऑलराउंडर फहीम अशरफ का कहना है कि यूएई की कंडीशन में पाकिस्तान के पास भारत को हराने का अच्छा मौका है। हम पाकिस्तान की होम टीम के मैच यूएई में ही खेलते हैं। ये हमारे लिए बड़ा एडवांटेज है। वहीं विराट को लेकर भी उन्होंने कुछ अहम बातें कहीं..
ये भी पढ़ें-आखिर क्या है विराट-अनुष्का की इस टी-शर्ट का राज, जिसने सोशल मीडिया पर मचा रखा है धमाल
विराट को लेकर कही ये अहम बातः फहीम अशरफ ने कहा, "टीम का हर खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेलने की इच्छा रखता है। जिसके कारण सभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत के खिलाफ मैच में मुझे भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिले। भारतीय टीम विराट कोहली के बिना भी वर्ल्ड क्लास टीम है। हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते हैं। हम बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग सभी विभागों में अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा काम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है ताकि हम जीत का कोई मौका नहीं छोड़ें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
