For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी युवा बाॅलर ने कहा- मेरा सपना विराट कोहली को आउट करना है

नई दिल्ली। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर फैसल अकरम केवल 17 साल के हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में ही क्रिकेट के मैदान पर अपने कारनामों से सबतो हैरान कर रहे हैं। पाकिस्तान के टीम-प्रबंधन ने हाल ही में फैसल को दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले अपने प्रशिक्षण शिविर में आमंत्रित किया था। इस दाैरान बाबर आजम को आउट करने के बाद सुर्खिया बटोरी थीं। फैजल अकरम ने कहा है कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "मेरा सपना विराट कोहली का विकेट हासिल करना है और उम्मीद है कि यह पूरा होगा।" उन्होंने आगे कहाकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके पसंदीदा गेंदबाज ब्रैड हॉग हैं। फैसल ने कहा, ''हॉग को मैंने शुरू से ही फॉलो किया है और उनकी नकल करने का प्रयास भी किया है।'' इस चाइनामैन स्पिनर ने केवल एक वर्ष के लिए U16 क्रिकेट खेला और 2018-19 सत्र के दौरान सबसे अधिक विकेट लेने वाले के रूप में PCB के U16 पेंटांगुलर टूर्नामेंट को समाप्त किया।

इसके बाद पाकिस्तान की U19 टीम में उनके शामिल होने का मार्ग प्रशस्त किया और अकरम ने उन्हें भी प्रभावित करना जारी रखा। अब तक, उन्होंने 2020/21 नेशनल U19 वन डे कप के दौरान केवल 10 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। लेकिन उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी खूबी पिछले हफ्ते आई जब उन्होंने अपने पसंदीदा बल्लेबाज बाबर आजम को अपने स्टॉक डिलीवरी के साथ एल्बीडब्ल्यू के जाल में फंसाकर पवेलियन लौटा दिया।

बाबर को आउट करने पर फैसल ने कहा, "वह एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी है, इसलिए मैं जल्दी दबाव में था। लेकिन वकार यूनिस भाई, जो अंपायर के रूप में मेरे साथ खड़े थे, ने मुझे विश्वास दिलाया और कहा कि मैं यह कर सकता हूं। मैं उस समय भी अच्छी गेंदबाजी कर रहा था, इसलिए बाबर भाई आउट हो गए। इसके बाद मेरा आत्मविश्वास आसमान छू गया।''

इस बीच, पाकिस्तान को अगले महीने तीन एकदिवसीय और चार टी 20 आई के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। 2 अप्रैल को ODI सीरीज शुरू होगी और 7 अप्रैल को समाप्त होगी। फिर टी20 सीरीज 10 अप्रैल को शुरू होगी और 16 अप्रैल को समाप्त होगी।

Story first published: Thursday, April 1, 2021, 12:46 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+