For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUSvPAK: अब पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर जीती त्रिकोणीय सीरीज

हरारे। पहले इंग्लैंड के हाथों वनडे और टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब पाकिस्तान ने करारी शिकस्त देकर त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमान (91) और शोएब मलिक (नाबाद 43) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 107 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर रविवार को टी-20 त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम कर ली। सीरीज की तीसरी टीम मेजबान जिम्बाब्वे थी।

इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए करते हुए आठ विकेट पर 183 रन का स्कोर बनाया जिसे पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने डार्शी शॉर्ट (76) के अर्धशतक की मदद से आठ विकेट पर 183 रन का मजबूत स्कोर बनाया। शॉर्ट ने 53 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए।

इसके अलावा कप्तान एरॉन फिंच ने 27 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के के सहारे 47 रन का योगदान दिया। ट्रेविस हेड ने 19 और मार्कस स्टोयनिस ने 12 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने 33 रन पर तीन और शादाब खान ने 38 रन पर दो विकेट लिए। इसके अलावा फहीम अशरफ, हसन अली और शाहीन अफरीदी को एक-एक विकेट मिला।

वहीं 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। अपना डेब्यू मैच खेल रहे साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले पहले ओवर की पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बने। दूसरे नंबर पर खेलने आए हुसैन तलत भी शून्य के स्कोर पर कैच आउट हो गए। 2 रन के स्कोर पर 2 विकेट खोने के बाद फखर ने कप्तान सरफराज अहमद के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। सरफराज 28 रन बनाकर छठें ओवर में जाई रिचर्डसन की शानदार फील्डिंग के चलते रन आउट हो गए।

हालांकि यहां से शोएब मलिक और फखर ने पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने लगातार चौके-छक्के लगाकर कंगारू गेंदबाजों को खूब छकाया। पाक टीम को 150 का आंकड़ा पार कराने के बाद शतक से 9 रन दूर बल्लेबाजी कर रहे फखर रिचर्डसन के ओवर में कैच आउट हो गए। उन्होंने 46 गेंदो पर 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। मलिक ने 37 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया और पाकिस्तान ने आसानी से ये मुकाबला अपने नाम कर त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम कर ली।

Story first published: Sunday, July 8, 2018, 18:31 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+