Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Champions Trophy: Pak Vs SL : फखर जमन बने हटके स्टायलिश प्लेयर ऑफ द मैच

कार्डिफ। सोमवार को हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टूर्नामेंट का यह मैच काफी रोमांचक और उतार-चढ़ाव वाला रहा। पाकिस्तान की मध्य क्रम की बल्लेबाजी लड़खड़ाई लेकिन फिर भी टीम ने 45वें ओवर में 237 रनों के लक्ष्य को पाकर जीत हासिल कर ली जिसमें कप्तान सरफराज अहमद के 61 रनों की नाबाद पारी का अहम योगदान रहा।

लेकिन पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमन इस मुकाबले के हटके स्टायलिश प्लेयर ऑफ द मैच रहे। जब पाकिस्तान ने श्रीलंका के 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया था तो टॉप ऑर्डर के बैट्समेन फखर जमन ने ठोस शुरुआत दी जिसकी बदौलत बाद में जीत हासिल करने में टीम ने सफलता पाई।

फखर जमन ने 36 गेंदों में 50 रन ठोक दिए जिसमें उन्होंने 8 चौके और 1 छक्के लगाए। जब मध्य क्रम के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हुए तो फखर जमन के तेजी से बनाए रनों की वजह से पाक टीम को संभलने का समय और मौका मिला। जमन ने अपने करियर का बेस्ट स्कोर बनाया। इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में जमन का यह दूसरा मैच था। पिछले सप्ताह उन्होंने डेब्यू मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

श्रीलंका के खिलाफ मैदान में खेलते हुए फखर जमन ने कुछ आकर्षक शॉट्स खेले। उनका तेज अर्द्धशतक इस मुकाबले की खास बातों में से एक रहा। बुधवार को पाकिस्तान सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगा तो 27 साल के फखर जमन उस मुकाबले में भी अपने बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन करना चाहेंगे। दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार 15 जून को होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+