दो मैचों में 294 रन बनाने वाले फखर जमान ICC की वनडे रैंकिंग में 12वे स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतकीय पारी खेलकर आईसीसी की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया है। दूसरे वनडे में फखर ने 155 गेंदों पर 193 रनों की पारी खेली थी, जबकि तीसरे वनडे में उन्होंने 104 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान के स्कोर को 320 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि दूसरे मैच में फखर जमान की जबरदस्त पारी के बावजूद पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जमान मैच के आखिरी ओवर की पर रन आउट हो गए थे और दक्षिण अफ्रीका के 341 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 324 रन ही बना सकी। अपने इस प्रदर्शन के दम पर फखर जमान आईसीसी की वनडे रैंकिंग में 12वे पायदान पहुंच गए हैं।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के रेजी वैन डेर डसेन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वह 22वे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले वनडे में 123 रनों की पारी खेली थी जबकि दूसरे मैच में 60 रन बनाए थे। वहीं कप्तान टेंबा बवूमा ने दूसरे वनडे में 92 रन बनाए थे। जिसके चलते वह आईसीसी की वनडे रैंकिंग में 88वे स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने पहले मैच में 51 रन देकर 4 विकेट लिए थे जबकि दूसरे मैच में 63 रन देकर 3 विकेट लिए थे। अपने इस प्रदर्शन के दम पर 73 वे स्थान पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि तीसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 321 रन का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक ने 73 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जबकि फखर जमान ने 101 और बाबर आजम ने 82 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली और 6 रन से शतक से चूक गए। हसन अली ने महज 11 गेदों पर 4 छक्के और 1 चौका लगाकर 32 रनों की आतिशी पारी खेली और पाक के स्कोर को 320 तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 10 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

Story first published: Wednesday, April 7, 2021, 17:50 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+