For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फखर जमान ने एक और विश्व रिकॉर्ड बनाकर किया धमाल, विवियन रिचर्ड्स को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सुपरस्टार बल्लेबाज फखर जमान इन दिनों नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। अभी हाल ही में दोहरा शतक जड़कर अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाने वाले इस खिलाड़ी ने जिम्बांब्वे के साथ खेले गए 5वें वनडे के दौरान उन्होंने वनडे इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन पूरे कर लिए हैं, वहीं इसके साथ ही फखर ने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा। गौरतलब हो कि रिचर्ड्स ने 21 पारियों में ये इस आंकड़े को पार किया था लेकिन फखर ने इसके लिए केवल 18 पारियों में ही इस कीर्तिमान को रच दिया। बता दें कि भारत की तरफ से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली है। विराट ने 23 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था।

इससे पहले फखर ने चौथे वनडे में नाबाद 210 रन की पारी खेली थी, वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज है। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से सर्वश्रेष्ठ स्कोर सइद अनवर ने बनाया था। अनवर ने साल 1997 में भारत के खिलाफ 194 रन की पारी खेली थी। वहीं इसके साथ ही उन्होंने इस मुकाबले में दोहरा शतक लगाने के साथ इमाम उल हक के साथ 304 रन की साझेदारी की थी। यह वनडे इतिहास में पहले विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी थी।
इस मैच में फखर ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। फखर ने वनडे में बिना आउट हुए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। फखर इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में आउट हुए थे। इसके बाद उन्होंने नाबाद 117, 43 और 210 रन की पारी खेली थी। इस बीच वह एक बार भी आउट नहीं हुए और 5वें वनडे में उन्होंने जैसे ही 38 रन बनाए, वह बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही मोहम्मद युसुफ के नाम था, इस पूर्व बल्लेबाज ने बिना आउट हुए 405 रन बनाए थे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवे वनडे में फखर ने एक और उपलब्धि हासिल की। फखर 5 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इस सीरीज में वह अब तक 475 रन बना चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के हैल्मिटन मासाकाद्जा के नाम था, जिन्होंने साल 2009/10 में केन्या के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में 467 रन बनाए थे।

Story first published: Monday, July 23, 2018, 10:29 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+