Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने बताई कुछ चौंकाने वाली अनसुनी बातें

नई दिल्ली। खेल के मैदान में कोई खिलाड़ी भले ही कितना सीरियस क्यों न नजर आता हो लेकिन मैदान के बाहर उसकी कुछ खास आदतें होती हैं जो बहुत कम लोगों को पता होती हैं। क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ियों ने कुछ खास सेलिब्रटी के साथ शादी रचाई है, क्रिकेट स्टार्स की कई जोड़ियां हैं जो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वहीं अक्सर ऐसे वाकये सामने आते हैं जब इन खिलाड़ियों की पत्नियां अपने पतियों की पोल खोलती हैं, अब इस घेरे में फंस गए है सुरेश रैना। रैना की इस पोल खोल के पीछे उनकी पत्नी प्रियंका रैना का बड़ा हाथ है, जिन्होंने सरेआम एक टीवी शो पर उनके सबसे बड़े सीक्रेट का खुलासा कर दिया। प्रियंका रैना ने एक टीवी शो 'मिस फील्ड' पर बातचीत के दौरान कहा कि सुरेश रैना काफी टैलेंटेड सिंगर हैं और बहुत अच्छा गाते हैं।

मिसेज रैना ने किए कई खुलासेः प्रियंका ने कहा कि वो रैना को तब से जानती हैं जब वो 10 साल की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता रैना के टीचर और स्कूल में स्पोर्ट्स कोच थे। इसके अलावा हम पड़ोसी भी थे तो मेरी मां और उनकी मां एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। बता दें कि सुरेश रैना और प्रियंका बचपन के दोस्त थे जो बाद में शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने 4 अप्रैल 2015 को शादी की थी। रैना फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं फिलहाल, रैना विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-विराट कोहली के पीछे 'हाथ धोकर' पड़ गए हैं रोहित शर्मा, बन सकते हैं बड़ी मुसीबत!

Story first published: Monday, October 1, 2018, 17:44 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+