आईपीएल : मुंबई इंडियंस की सधी शुरुआत (लीड-1)
मुंबई की ओर से कप्तान सचिन तेंदुलकर ने रयान मैकलारेन ने पारी की शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। सचिन तीन चौकों की मदद से 16 और मैकलारेन एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
मैच आरंभ होने से 45 मिनट पहले लगभग 3.15 बजे स्टेडियम के प्रवेश द्वारा संख्या 12 के करीब एक दीवार के नजदीक विस्फोट हुआ। इस वजह से लगभग एक घंटे की देरी से मैच आरंभ हुआ।
मुंबई की टीम 12 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि चैलेंजर्स की टीम 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली डेयर डेविल्स और डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के भी 14-14 अंक हैं लेकिन रन औसत के हिसाब से चैलेंजर्स की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
मुंबई का जहां सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो गया है वहीं रॉयल चैलेंजर्स की टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने का प्रयास करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications