नयी दिल्ली। दुनिया के सबसे धनी माने जाने वाले खेल फ्रेंस ओपेन टेनिस मुकाबले के दौरान एक हादसा हो गया। हादसा खिलाड़ी के साथ नहीं बल्कि फैन्स के साथ हुआ। मैच के दौरान स्कोर बार्ड का हिस्सा एक फैन पर जा गिरा। जिसके कारण प्रशंसक बुरी तरह घायल हो गया।
फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मगलवार को सेंट्रल कोर्ट फिलिप चार्टियर पर लगे स्कोरबोर्ड का एक हिस्सा गिर जाने से कुछ प्रशंसक चोटिल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रेंच ओपन के आयोजकों के हवाले से बताया है कि इस दुर्घटना में तीन प्रशंसकों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद तत्काल बाकी प्रशंसकों को कोर्ट के इस हिस्से हटाया गया और चोटिल प्रशंसकों को प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
माना जा रहा है कि तेज चल रही हवा के कारण कोर्ट में लगे एक बड़े टीवी स्क्रीन से जुड़ा एक हिस्सा गिर गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त मैदान में फ्रांस के जो-विल्फ्रायड सोंगा और जापान के की निशिकोरी के बीच पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल मैच खेला जा रहा था। घटना की वजह से मैच को आधे घंटे के लिए रोका गया।
Fan taken to hospital as scoreboard falls on crowd at the #FrenchOpen. Read the full story: http://t.co/T34fMYNxhI pic.twitter.com/zkpOgL2Sfu
— BBC Sport (@BBCSport) June 2, 2015