For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

9 साल तक किया सुरेश रैना की इस फैन ने इंतजार, अब जाकर पूरी हुई मुराद

नई दिल्ली। क्रिकेट के प्रति दीवनागी के किस्से अक्सर चर्चा में आते रहे हैं। अभी हाल ही में सुरेश रैना की एक जबरा फैन इसी को लेकर चर्चा में आ गई। बीएससी सेकेंड इयर की स्टूडेंट आकांक्षा घोष खुद को सुरेश रैना की सबसे बड़ी फैन मानती हैं। आकांक्षा पिछले कई सालों से रैना से मिलना चाह रही थीं। लेकिन उनका सपना 9 साल बाद पूरा हुआ जब बुधवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी साल्ट लेक परिसर में चल रहे सैयद मुस्ताक अली ट्राफी के दौरान उनकी मुलाकात सुरेश रैना से हुई।

आकांक्षा रैना की कितनी बड़ी फैन हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम से साथ सुरेश रैना का नाम जोड़ती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आकांक्षा कहती हैं कि "मैं कक्षा 6 से सुरेश रैना के खेल को फॉलो कर रही हूं। मुझे लगता है कि आज मेरे जीवन का सबसे भाग्यशाली दिन है। मैं बहुत लंबे समय से इंतजार के बाद उनसे मिलने में सफल रही। वह मेरे भगवान हैं।"

मल्टीमीडिया एनीमेशन और ग्राफिक डिजाइन की छात्र अकांक्षा उत्तर प्रदेश बनाम बड़ौदा मैच में रैना का नाम लेकर बार-बार चियर्स कर रहीं थीं। आकांक्षा बताती हैं कि "मैंने उनसे उस होटल में मिलने की कोशिश की जहां उत्तर प्रदेश की टीम मंगलवार को ठहरी हुई थी। आठ घंटों तक इंतजार करने के बाद भी मैं ऐसा नहीं कर सकी।

हालांकि, मैंने होटल में अपने पिता द्वारा बनाई गई एक मूर्तिकला छोड़ी दी थी।" हालांकि उसके बाद बुधवार को अकंशा सुबह 6 बजे मैदान पर पहुंच गईं। आकांक्षा कहती हैं कि "रैना सुबह करीब 7 बजे आए थे, मैंने जैसे ही उन्हें देखा वैसे ही उनका नाम जोर से पुकारने लगी। जिसके बाद वो मेरे पास आए और सेल्फी ली।" जहां एक तरफ आकांक्षा का पूरा इंस्टाग्राम अकाउंट रैना की तस्वीरों से भरा है तो वहीं उनके रूम में भी रैना के फोटो लगे हैं।

Story first published: Friday, January 26, 2018, 12:56 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+