For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर नाराज हुए फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई BCCI की क्लास

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की सीमित ओवरों की टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम में मोहम्मद शमी और चोट के चलते बाहर रहे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। इसके साथ ही खलील अहमद को बाहर का रास्ता दिखाया गया है जबकि ऋषभ पंत दोनों टी-20 और वनडे दोनों टीमों में विकेटकीपर के तौर पर बने हुए हैं।

शिवम दुबे को हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में टी-20 के साथ वनडे टीम में भी शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने इस टीम में एक ऐसा भी बदलाव किया है जो फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं रहा है। प्रशंसकों ने संजू सैमसन को बाहर करने के लिए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त किया।

सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में नामित किया गया था, लेकिन तब भी वे प्लेइंग इलेवन में स्थान पाने में असफल रहे और बिना खेले ही उन्हें बाहर कर दिया गया है। सैमसन और दिनेश कार्तिक का समर्थन करते हुए, एक प्रशंसक ने ऋषभ पंत को इतने सारे मौके देने के बोर्ड के फैसले पर सवाल उठाया-

एक फैन लिखते हैं कि संजू सैमसन हमको पता है कि आप चैंपियन हो। अभी भी उस बल्लेबाज को मौका नहीं मिला जिसने सबसे तेज दोहरा शतक जमाया। बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को शर्म आनी चाहिए।

एक फैन लिखते हैं कि संजू सैमसन होना वास्तव में बहुत मुश्किल है।

एक अन्य फैन लिखते हैं- "मैं INDvsWI श्रृंखला का बहिष्कार कर रहा हूं .. संजू सैमसन इलेवन में होने के हकदार हैं। पंत को पर्याप्त मौके मिले। 8/10 बार वह बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग विभाग दोनों में विफल रहते हैं। फिर भी मौका दिए जा रहे हैं और डीके और संजू की अनदेखी हो रही है। ये एक बड़ी गलती है।

अन्य प्रतिक्रियाएं इस प्रकार रही-

पंत अंदर, सैमसन बाहर। डियर सेलेक्टर्स कृपया संजू सैमसन, ईशान किशन को मौके दीजिए। पंत अच्छा खेल रहे हैं लेकिन उनमें निरंतरता नहीं है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक भी मौका नहीं दिया जा रहा..इसलिए कृपया इस बारे में सोचिए..

बता दें कि भारत वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन टी 20 और इतने ही वनडे खेलेगा, जो 6 दिसंबर से शुरू होंगे। इससे पहले विराट कोहली ने सीमित प्रारूप से आराम लिया था लेकिन अब वे दोनों टीमों में कप्तान संभालेंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा को भी आराम नहीं दिया गया है और वे उपकप्तान की भूमिका में होंगे।

Story first published: Friday, November 22, 2019, 11:01 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+