फैंस ने राशिद खान के लिए की भारतीय नागरिकता की मांग, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिया यह जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला, केकेआर और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। इस पूरे मैच में किसी खिलाड़ी का जलवा देखने को मिला तो वह था राशिद खान का । पहले बल्लेबाजी के लिए पहुंची हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी हर मैच की तरह इस मैच में भी आला दर्जे की नहीं रही और बड़े बल्लेबाज कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा सके लेकिन इस मैच के हीरो या यूं कहें की इस पूरी सीरीज के हीरो अफगानिस्तान के राशिद खान ने इस मैच में जो जलवा दिखाया उसे देखकर किंग खान की टीम के पसीने छूट गए। अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने पहुंचे राशिद खान नें केवल 10 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए और अंतिम ओवर में 24 रन जड़कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। केकेआर को हैदराबाद ने 174 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की बल्लेबाजी शुरुआत में आला दर्जे की दिखी नरेन और क्रिस लिन शानदार फार्म में दिख रहे थे। हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस सीजन गेंदबाजी के कई कारनामे दिखाए हैं तो यह मुकाबला भला कैसे बच सकता था, राशिद खान ने गेंदबाजी से केकेआर की कमर तोड़ दी और मैच के रोचक छड़ में केकेआर के तीन विकेट झटक कर हैदराबाद को गेम में वापस ले आए। फील्डिंग में भी राशिद का जलवा दिखा दो कैच और एक रन आउट कर मानो वन मैन आर्मी की भूमिका में दिखे राशिद खान। गौरतलब हो की इस पूरी सीरीज में इस 19 साल के खिलाड़ी ने जो जलवा बिखेरा है वो हर खेल प्रेमी की जुबान पर है। ऐसे में इस मुकाबले के बाद उनकी तारीफ में सोशल मीडिया भरा पड़ा है उनकी तारीफ करते हुए प्रशंसकों ने राशिद खान की भारतीय नागरिकता की मांग भी कर डाली और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग करते हुए उन तक यह संदेश भी पहुंचाया। इस ट्वीट का जवाब देते हुए सुषमा स्वराज ने मजाकिया अंदाज में लिखा की मैने सारे ट्वीट देख लिए हैं लेकिन नागरिकता का सवाल गृह मंत्रालय से होता है।

कुछ इस तरह दिया सुषमा स्वराज ने जवाब
राशिद खान के शानदार प्रदर्शन पर लोगों ने सुषमा स्वराज से उनकी भारतीय नादरिकता की मांग उठाई जिसको लेकर सुषमा स्वराज ने कहा की नागरिकता का सवाल गृह मंत्रालय से डील होता है।
|
राशिद खान की तारीफ की
एक यूजर ने राशिद खान की तारीफ करते हुए लिखा की ये खिलाड़ी भारतीय एकादश में खेलना डिसर्व करता है, कोई प्लीज इसे भारतीय टीम में शामिल करो।
|
कहा- जडेजा की जगह राशिद को करें टीम में शामिल
एक यूजर ने मजेदार मांग करते हुए कहा की भारतीय क्रिकेट टीम में रविंद्र जडेजा की जगह राशिद खान को शामिल करना चाहिए।
|
बताया भारत की जरूरत हैं राशिद खान
एक यूजर ने राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा की सुषमा मैम प्लीज राशिद खान को भारत की नागरिकता दिला दीजिए क्योंकि हमें राशिद खान के टैलेंट की अभी जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
