IPL 2016: अब आपको मिलेगा थर्ड अंपायर बनने का मौका
नयी दिल्ली। आईपीएल 9 का फीवर शुरू होने वाला है। 9 अप्रैल से आईपीएल मैच शुरु हो जाएंगे। मुकाबले से पहले 8 अप्रैल को रंगारंग कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत हो जाएगी। कुछ नया करने की कोशिश में आईपीएल ने इस बार स्टेडियम में बैठे लोगों को खास मौका दिया है। मौका होगा थर्ड अंपायर बनने का।
यानी अगर आप आईपीएल का मैच स्टेडियम में देखने जाने वाले हैं तो आपके पास मौका है थर्ड अंपायर बनने का। मैदान में मौजूद दर्शक थर्ड अंपायर को रैफर किए गए फैसले पर अपनी राय दे सकते हैं। मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बार आईपीएल में कुछ नया होने जा रहा है। इस बार मैदान में मौजूद दर्शकों को थर्ड अंपायर बनने का मौका मिलेगा।
राजीव शुक्ला ने बताया कि मैदान में मौजूद लोगों को एक प्लेकार्ड दिया जाएगा जिस पर आउट या नॉट आउट लिखा होगा। विकेट गिरने के दौरान लोगों को अपनी राय बतनी होगा, जिसे कैमरे पर दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों की राय का थर्ड अंपायर पर कोई असर नहीं होगा। उनका फैसला आखिरी होगी। थर्ड अंपायर टीवी पर रिप्ले देखकर ही अपना फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले से उम्मीद की जा रही है कि स्टेडियम में दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
