इंजमाम उल हक पर गिरी विश्व कप में पाक टीम के खराब प्रदर्शन की गाज, देंगे इस्तीफा
नई दिल्ली: विश्व कप में भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट का स्याह चेहरा पूरे विश्व ने देखा था। उस दौरान पाकिस्तान में ऐसा हाहाकार मचने लगा था कि क्रिकेट खिलाड़ी भी भयभीत नजर आने लगे थे। पाक कप्तान सरफराज अहमद ने तो यह भी साफ कर दिया था कि विश्व कप के बाद वे अकेले पाकिस्तान नहीं जाएंगे बल्कि पूरी टीम को एक साथ वतन वापसी करने के बाद विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि यहां से पाकिस्तान का भाग्य पलटना शुरू हुआ और उसने लगातार चार मैच जीतकर अपनी खोई प्रतिष्ठा फिर से हासिल कर ली। इसके बाद लगने लगा कि पाक क्रिकेट में चीजें शांत हो गई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पाक क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक अपना पद छोड़ रहे हैं।
उन्होंने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस करते हुए यह फैसला लिया। उनका कार्यकाल 30 जुलाई को समाप्त हो रहा है। वे यही पर अपना कार्यकाल समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा- ये अब पद छोड़ने का समय है। मैं अपना काम 30 जुलाई तक जारी रखूंगा। क्रिकेट मेरा जुनून है लेकिन अब मैं चयन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनना चाहता। विश्व कप में हमने अपने शुरुआती मैच गंवा दिए जिस कारण बाद में रन रेट के आधार पर हमको पिछड़ना पड़ा।
वैसे सूत्रों के मुताबिक यह भी जानकारी मिली है कि इंजमाम एक और साल के लिए अपना अनुबंध आगे बढ़ाने के इच्छुक थे लेकिन पाक क्रिकेट बोर्ड ने नए सेलेक्शन पैनल के साथ जाने का फैसला कर लिया था। सूत्रों ने आगे बताया- विश्व कप में लीग स्टेज से ही बाहर होने के कारण यह फैसला किया गया है।
अब पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट ओपनर मोहसिन खान का नाम सामने आ रहा है। उनको नया मुख्य चयनकर्ता बनाया जा सकता है। वे इससे पहले भी इस पद पर काम कर चुके हैं। इसी बीच इंजमाम उल हक के भतीजे और पाक टीम के ओपनिंग बल्लेबाज इमाम-उल-हक का कहना है कि टीम के शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन के लिए केवल इंजमाम को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
