For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने पूछा इस दशक के सबसे पसंदीदा कप्तान का नाम, फैंस ने दिया एक ही जवाब

नई दिल्ली: आईसीसी ने साल का अंत आते-आते इस साल और इस पूरे दशक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। साल का अंत किसी भी खिलाड़ी के प्रदर्शन की समीक्षा भी लेकर आता है जिससे यह जानना आसान हो जाता है कि कौन खिलाड़ी किस रेस में कितना आगे है। कई बार केवल आकंड़ों की गवाही अकेली पर्याप्त साबित नहीं होती बल्कि क्रिकेट को बारीकी से देखने समझने वाले लोगों की राय भी जरूरी बन जाती है जिनमें क्रिकेट विशेषज्ञ औऱ फैंस दोनों शामिल हैं।

आईसीसी ने भी ताजा मामले पर दशक के बेस्ट कप्तान का फैसला खुद करने के बजाए फैंस पर छोड़ दिया और जिसका जवाब अधिकतर फैंस ने दिया- महेंद्र सिंह धोनी। आईसीसी ने क्रिसमस पर एक ट्वीट के जरिए फैंस को कमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया। आईसीसी का सवाल था- हमको बताइए कि इस दशक में आपका फेवरेट कप्तान कौन है?

इसके बाद फैंस ने धोनी के नाम से ट्वीट की झड़ी लगा दी। एक यूजर लिखते हैं-

पसंदीदा कप्तान, पसंदीदा विकेटकीपर, पसंदीदा खिलाड़ी, एक ही मैन- महेंद्र सिंह धोनी

आप अन्य ट्वीट यहां पर देख सकते हैं-

भारत ने धोनी की कप्तानी में इसी दशक में विश्व कप 2011 जीता था। इतना ही नहीं उसके दो साल बाद धोनी ने भारत को चैम्पियन्स ट्रॉफी में भी जीत दिलाई थी। इससे पहले धोनी पिछले दशक में भारत को 2007 टी-20 विश्व कप भी जिता चुके हैं।

धोनी की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अंतिम मैच विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जहां उन पर भारत को जिताने का जबरदस्त दबाव था। धोनी ने जडेजा के साथ मिलकर एक साझेदारी निभाई थी और यह मैच अंतिम ओवरों तक खिंचा था लेकिन धोनी के रन आउट होने के बाद तस्वीर का रूख बदल गया और भारत के हाथ से कप जीतने का सुनहरा मौका भी निकल गया। धोनी अब आईपीएल के इस सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे।

Story first published: Thursday, December 26, 2019, 11:42 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+