भारत की हार से गुस्साए फैंस ने तोड़ी टीवी, 'खिलाड़ियों' को फूंका
कानपुर/रांची/हरिद्वार। चैंपिंयस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के सामने भारतीय टीम की हार से आक्रोशित क्रिकेट प्रशसंकों ने कानपुर और हरिद्वार में गुस्से का इजहार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, टीवी तोड़ी और खिलाड़ियों को पोस्टर्स जलाए। वहीं रांची में एमएस धोनी के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा लगा दी गई है।

कानपुर और हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन
भारत में क्रिकेट लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ खेल है। वह भी मैच अगर पाकिस्तान के खिलाफ हो तो भावनाओं का उफान चरम पर होता है। भारतीय टीम की हार को कई प्रशंसक पचा नहीं पाते और बवाल पर उतारू हो जाते हैं। किंग्सटन ओवल के मैदान में भारत-पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी का बहुप्रतीक्षित फाइनल हुआ। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद थी कि भारत पाकिस्तान को हराकर चैंपियनशिप जीतेगा। इस महामुकाबले में पाकिस्तान के विशाल स्कोर का पीछा करती हुई भारतीय टीम लड़खड़ा गई और 180 रनों से हार गई। इसके बाद क्रिकेट प्रशंसकों में आक्रोश फैल गया और कानपुर में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के पोस्टर्स लेकर लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रशंसकों ने भारतीय टीम के खिलाफ नारे लगाए और खिलाड़ियों के पोस्टर्स को आग के हवाले कर दिया।

तोड़ दी टीवी, जलाए खिलाड़ियों के पोस्टर्स
हरिद्वार में भी भारतीय टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। प्रशंसकों ने सड़क पर निकलकर टीवी को पटककर तोड़ा। कानपुर में भी सड़क पर टीवी तोड़ने की घटनाएं हुई हैं। कई और इलाकों से भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ फैंस के गुस्सा निकालने की खबरें आ रही हैं।

धोनी के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी लगाए गए
भारतीय टीम की हार के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो जाता है। रांची में एमएस धोनी के आवास के बाहर सुरक्षाकर्मियों को लगा दिया गया है। धोनी के घर पर पहले भी प्रशंसक पथराव की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पहले हुई घटना को देखते हुए एहतियातन धोनी के मकान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications