
नई दिल्ली। शुक्रवार की रात क्रिकेट कम एमएस धोनी के फैंस को तगड़ा झटका लगा। माही के फैंस बीसीसीआई के एक फैसले से खासे नाराज नजर आए। मामला कुछ ऐसा है कि शुक्रवार 26 अक्टूबर की रात बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। वहीं, जब टीम इंडिया और खासकर एमएस धोनी के फैंस की नजर चुने हुए खिलाड़ियों की लिस्ट पर पड़ी तो वो हक्के-बक्के रह गए।
धोनी को नहीं मिली टी20 में जगह
दरअसल, टीम इंडिया को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले एमएस धोनी का नाम न तो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज की लिस्ट में शामिल था और ना ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में धोनी का जिक्र था। इसी बात को लेकर माही के फैंस ने बीसीसीआई को खरी-खोटी सुनाना चालू कर दिया। किसी फैन ने कहा कि अगर धोनी नहीं तो टी 20 नहीं। कई और माही के फैन्स ने लिखा कि अब इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच देखने की जरूरत नहीं है।
I am not going to watch.....
— यश सक्सेना (@yashsax32321244) October 26, 2018
NO MAHI NO T20.....#dhonimycaptainforever #Dhoni #dhoni pic.twitter.com/TomJNxoBvs
No use to watch Ind vs Australia match. No Dhoni. If Dhoni is not there then no indian cricket.
— Ravinaa💕Aggarwaal💕 (@RaveenaAgarwaal) October 26, 2018
No use to watch Ind vs Australia match. No Dhoni. If Dhoni is not there then no indian cricket.
— Ravinaa💕Aggarwaal💕 (@RaveenaAgarwaal) October 26, 2018
इस तरह धोनी को फैंस को लगा कि उनके चहेते क्रिकेटर का टी20 करियर भी खत्म हो गया है। लेकिन टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें आराम दिया गया है। धोनी की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। एमएसके प्रसाद ने माही के फैंस को आश्वासन दिया कि धोनी आगे टी20 मैच खेलेंगे। बता दें कि धोनी के अलावा विराट कोहली को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम दिया गया है।
Shame on @BCCI for not selecting MS he’s legend
— sultan love (@sultan_love) October 26, 2018
#Dhoni @msdhoni#BCCI trying to stop an #era😔#Dhoni dropped in t20's😢
— Udhaya Helicopter (@Udhayaheli77) October 27, 2018
This era speaks more 😞 pic.twitter.com/7VTASHylPr
So No Dhoni in these matches.
— Aparna (@Aparna10__) October 26, 2018
Dear BCCI, I have seen many selfish decisions, but this 1 has topped it!
Dk, Pant in place of Dhoni? Lets see how will they perform.
Just a free suggestion, Exclude Dhoni from WC19 too, and if u have capability, show passing even the league stages
वहीं, क्रिकेट के तमाम दिग्गजों ने भी धोनी के टीम में शामिल नहीं किए जाने को ये मान लिया है कि वो अब साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को नहीं खेलेंगे। इस बात को लेकर बोरिया मजूमदार, हर्षा भोगले और आकाश चोपड़ा जैसे दिग्गजों ने अपनी राय रखी है। वैसे भी एमएस धोनी इस समय फॉर्म में नहीं हैं। धोनी के बतौर कप्तान सफलता की लिस्ट काफी लंबी है। धोनी ने वर्ल्ड कप और चैंपिंयस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट जिताए हैं।
No Dhoni in T20s means WC 2019 is the last world cup for the legend. The call is loud and clear. Hope he wins it and celebrates at the Lords balcony.
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) October 26, 2018
The big news is obviously the absence of MS Dhoni from the T20 squad. The next World T20 isn't till 2020 so this is an acknowledgement that someone else will be behind the stumps there.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) October 26, 2018
Even the Indian T20i team for #AusvInd announced. 17 members. Big NEWS is that Dhoni is NOT in that team too. Might not see Dhoni in India colours for the T20 format again... #AusvInd
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 26, 2018