IND vs NZ: ओवल में कीवी टीम के नंबर 1 ओपनर बने मार्टिन गप्टिल, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बे-ओवल के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और आखिरी मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 296 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की।
और पढ़ें: U19 CWC: बहन की मौत के सदमे में थे बांग्लादेश को खिताब जिताने वाला कप्तान, अकेले बनाया चैम्पियन
हेनरी निकोल्स और मार्टिन गप्टिल ने पहले विकेट के लिये 106 रनों की साझेदारी की और न्यूजीलैंड की टीम ने मार्टिन गप्टिल के रूप में अपना पहला विकेट खोया। मार्टिन गप्टिल ने इस दौरान 46 गेंद में 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान गप्टिल ने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाये।
और पढ़ें: जानें क्यों दिया जाता है एलन बॉर्डर पुरस्कार, स्मिथ को हराकर वार्नर ने तीसरी बार जीता अवॉर्ड

कीवी टीम के नंबर 1 ओपनर बने मार्टिन गप्टिल
अपनी 66 रनों की पारी के साथ मार्टिन गप्टिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अपनी इस पारी के साथ मार्टिन गप्टिल कीवी टीम के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गये हैं। बतौर सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के वनडे क्रिकेट में 6178 रन हो गये हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कीवी बल्लेबाज नैथन एस्टल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने अपने करियर के दौरान 6176 रन बनाये थे।

जानें कौन से नंबर पर हैं ब्रैंडन मैक्लम
कीवी टीम के लिये वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो जॉन राइट 3604 रन के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। जबकि ब्रैंडन मैक्लम 3363 रन के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। कीवी टीम के लिये स्टीफन फ्लेमिंग 3280 रनों के साथ पांचवे नंबर पर काबिज हैं।

केएल राहुल के शतक की बदौलत भारत ने बनाया सम्मानजनक स्कोर
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने लोकेश राहुल (112) के करियर के पांचवें शतक की बदौलत तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 296 रन बनाए। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम के लिए राहुल के अलावा पृथ्वी शा ने 40 (42 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के), श्रेयस अय्यर ने 62 (63 गेंद, 9 चौके) और मनीष पांडेय ने 42 (48 गेंद, 2 चौके) रनों का योगदान दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
