भारत बनाम अफ्रीका: पहला 20: जीतेगा वो ही जो अच्छा खेलेगा
धर्मशाला। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच धर्मशाला में शुक्रवार को खेला जायेगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया रात-दिन पसीना बहा रही है। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमों को उम्मीद है कि यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। क्रिकेट के समीक्षकों कहा कहना है कि इस बार मुकाबला बराबरी का है इसलिए इसको जीतेगा वो ही जो अच्छा खेलेगा।
भारत-साउथ अफ्रीका धर्मशाला टी20 के दौरान नहीं परोसी जाएगी शराब
अनुमान के मुताबिक धर्मशाला के मैदान में रात में नमी होगी जिसके कारण बॉल स्विंग करेगी इसी कारण टीम इंडिया गीली बॉल से प्रैक्टिस कर रही है। दोनों ही टीमें कागजों पर काफी मजबूत हैं।

रैकिंग
टी-20 रैंकिंग में टीम इंडिया अभी चौथे नंबर पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 6 नंबर पर।

बॉलिंग
टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन तुरूप का पत्ता साबित हो सकते हैं तो वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से इमरान ताहिर भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

बैटिंग में दम..
दोनों ही टीमों को अपने बल्लेबाजों पर ज्यादा भरोसा है और इसी कारण दोनों ही टीमें जमकर नेट पर पसीना बहा रही है।

फिल्डिंग तय करेगी फैसला
साउथ अफ्रीका विश्व की अकेली ऐसी टीम है जो फिल्डिंग के दम पर मैच का मोड़ बदले देती है इसी कारण धोनी की सेना ने भी अपने फील्ड वर्क पर खासा वर्क किया है। जिसके खिलाड़ी ज्यादा मैदान पर चुस्त दिखेंगे, जीत उन्हीं की होगी।

भारत का पलड़ा भारी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में अब तक 8 टी20 मैच हुए हैं, जिसमें से 6 भारत ने और दो साउथ अफ्रीका ने जीते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications