For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जडेजा की इस फोटो पर भड़क उठे फैंस, तस्वीर के साथ लिखा था- 'जवानी काले कामों में बीती'

ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा अक्सर अपनी किसी न किसी हरकत के लिए सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार वो अपनी तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं जिसे उनके फैंस कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं।

नई दिल्ली। ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा अक्सर अपनी किसी न किसी हरकत के लिए सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार वो अपनी तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं जिसे उनके फैंस कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुक्का पीते हुए एक तस्वीर डाली है। तस्वीर तो डाली ही डाली, जडेजा ने उसके साथ जो लिखा, फैंस उसपर भी भड़क उठे। फैंस का कहना है कि एक क्रिकेटर को ऐसी तस्वीरें डालना शोभा नहीं देता।

सोमवार को रवींद्र जडेजा ने अपने फार्महाउस में आराम करते हुए एक तस्वीर इंस्टागाम पर डाली। जडेजा इस तस्वीर में पूरे काले कपड़ों में लेटे हुए हुक्का पीते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ जडेजा ने लिखा, 'बचपन काली रातों में और जवानी काले कामों में'। इस तस्वीर के डालते ही फैंस इसपर कमेंट करने लगे।

फैंस ने लिखा कि वो एक नेशनल सेलेब्रिटी हैं और उन्हें ऐसी तस्वीरें नहीं डालनी चाहिए थी। एक यूजर ने लिखा, 'आप एक सेलेब्रिटी हैं, अपना नहीं तो देश का लिहाज करो।' वहीं एक यूजर ने कहा, 'बहुत गलत बात है। इस तरह से धूम्रपान को बढ़ावा देना।' कई लोगों ने लिखा कि ऐसी तस्वीर पोस्ट कर वो देश के युवाओं को गलत दिशा में जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसी तस्वीर उन्हें हटा लेनी चाहिए।

रवींद्र जडेजा के करियर पर नजर डालें तो ये साल उनके लिए ऊतार-चढ़ाव से भरा रहा। वो आईसीसी की बॉलरों और ऑल-राउंडर की रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचे लेकिन जल्द ही इससे हाथ धो बैठे। उन्हें कई मैचों के लिए सलेक्ट भी नहीं किया गया। हालांकि वो साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: शादी के बाद विराट-अनुष्का 34 करोड़ के इस बंगले में रहेंगे साथ, तस्वीरें वायरल

Story first published: Wednesday, December 13, 2017, 11:34 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+