For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दीपक चाहर को भारत का पहला टी-20i हैट्रिक गेंदबाज बताने पर ट्रोल हुआ BCCI

नई दिल्ली: भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने नागपुर टी-20 में हैट्रिक के साथ जिस तरह से 7 रन देकर 6 विकेट लिए हैं, वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की बेस्ट बॉलिंग हैं। इतना ही नहीं दीपक ने इस मैच में हैट्रिक लेकर टी-20 क्रिकेट में पहला भारतीय पुरुष क्रिकेटर बनने का कारनामा किया है। दीपक के इस प्रदर्शन के दम पर भारत यह मैच 30 रनों से जीतने में कामयाब हुआ था और इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से जीतने में कामयाब रहा है।

दीपक के बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए बीसीसीआई ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिस पर वह ट्रोल हो गया। इस ट्वीट में बीसीसीआई ने एक ऐसी गलती कर दी जिसको फैंस ने पकड़ लिया और फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ट्रोल हो गया।

बीसीसीआई ने चाहर के प्रदर्शन पर अपने ट्विटर अकाउंट पर उल्लेख किया "दीपक चाहर आज टी 20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने। हालांकि, भारत के प्रशंसकों ने उनकी इस गलती के लिए नेशनल बोर्ड को गलत ठहराया। दरअसल इससे पहले बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट, जो महिला राष्ट्रीय टीम के लिए खेलती हैं, ने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

इसलिए दीपक चाहर हैट्रिक लेने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर और दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। बीसीसीआई को ट्रोल करते समय फैंस ने फिर जो ट्वीट दिए, वह इस प्रकार हैं-

निम्नलिखित पर ध्यान देने का अच्छा समय- चाहर टी 20 आई में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय व्यक्ति हैं। बाएं हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने 2012 में भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी।


बीसीसीआई तुम गलत हो। यह भारत की पहली हैट्रिक लेने वाली एकता बिष्ट थी। आप आसानी से उसे भूल जाते हैं क्योंकि वह एक महिला है। और वह 2012 में था। एक आदमी को इसे करने में 7 साल और लग गए।

बता दें कि अब टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 14 नवंबर से इंदौर में शुरू होने जा रहा है।

Story first published: Tuesday, November 12, 2019, 17:12 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+