Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली को 'हैप्पी बर्थडे चाचा' कहना पंत को पड़ा भारी, फैंस ने जमकर लगाई क्लास

नई दिल्ली: विराट कोहली ने मंगलवार को अपना 31वां जन्मदिन भूटान में सादगी से मनाया। प्रशंसकों और क्रिकेट बिरादरी ने सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं, वहीं युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विराट कोहली के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पंत ने कोहली को चाचा कहते हुए ट्वीट किया- "जन्मदिन मुबारक हो चाचा कोहली, हमेशा मुस्कुराते रहो।" जहां कुछ प्रशंसकों ने कैप्शन को मजाकिया कहा, वहीं कुछ ने ऋषभ पंत को अपने खेल में सुधार करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए ट्रोल कर दिया।

भारत और बांग्लादेश सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में 27 रन बनाने में सफल रहे थे लेकिन वे एक बार फिर अहम मौके पर ना केवल आउट हो गए बल्कि शानदार खेल दिखा रहे शिखर धवन को भी उन्होंने मिक्स-अप में रन आउट करा दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने रोहित शर्मा को डीआरएस पर गलत कॉल लेने के लिए दबाव बनाया। पंत के चलते रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में मेजबानों ने दो रिव्यू के मौके गंवा दिए।

इन सब गलतियों के चलते बांग्लादेश ने भारत को दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। मैच के बाद, प्रशंसकों ने स्टंप के पीछे निराशाजनक प्रदर्शन के लिए 22 वर्षीय विकेटकीपर को ट्रोल किया है।

तैयार रहो भतीजे, विराट के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के लिए-

फोटो में विराट ऐसे हंस रहे हैं जब पंत कह रहे हैं कि मुझे विश्वास है बल्लेबाज आउट है, आप रिव्यू लीजिए-

पंत ने कप्तान रोहित को 10 वें ओवर की आखिरी गेंद पर सौम्या सरकार के खिलाफ डीआरएस चुनने के लिए मना लिया था। स्पिनर युजवेंद्र चहल अनिश्चित थे लेकिन पंत को पीछे पकड़े जाने का भरोसा था। हालाँकि, रिव्यू में कुछ नहीं दिखाई दिया क्योंकि गेंद बल्ले के पिछले हिस्से में गई थी।

यह युवा विकेटकीपर तब भी फेल हुआ जब मुशफिकुर रहीम के खिलाफ डीआरएस के मौके नहीं बन पाए, जबकि LBW पर दो बार बार साफ आउट थे। बाद में, रहीम ने बांग्लादेश के लिए 60 रन की मैच विजयी पारी खेली।

Story first published: Wednesday, November 6, 2019, 9:44 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+