Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर के बाहर होने से प्रशंसक निराश

कानपुर, 7 नवंबर: भारत और इंग्‍लैंड के बीच 14 नवंबर से शुरू हो रही सीरीज के लिए एकदिवसीय टीम से मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदलकर को बाहर रखे जाने से क्रिकेट प्रेमियों में खासी निराशा व्‍याप्‍त है। सबसे ज्‍यादा निराश तेंदुलकर के वो प्रशंसक हैं, जो पिछले कई महीनों से कानपुर के ग्रीन पार्क स्‍टेडियम में सचिन के दीदार का इंतजार कर रहे थे।

इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली सीरीज के पहले तीन मैचों में सचिन को विश्राम दिये जाने के फैसले के चलते वो 20 नवंबर को ग्रीन पार्क में होने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच में नहीं खेल सकेंगे। तेंदुलकर के कानपुर नहीं आने से उनके प्रशंसक खासे निराश हैं। जबकि सही इसके विपरीत पुलिस प्रशासन काफी राहत महसूस कर रहा है।

दोनों टीमों की बराबर सुरक्षा

कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों को इस बात की निराशा है कि वे मास्टर ब्लास्टर की बल्लेबाजी नहीं देख पाएंगे। कानपुर के लोगों कहना है कि ग्रीन पार्क के मैच को लेकर अब उनका सारा उत्‍साह ठंडा हो गया है।

दूसरी ओर पुलिस प्रशासन को इस बात से काफी राहत है। तेंदुलकर के कानपुर आने पर प्रशासन को स्टेडियम, हवाई अड्डा और होटल के अंदर-बाहर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ती।

वो इसलिए क्‍योंकि हाल ही में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने तेंदुलकर को अगवा करने की धमकी दी है। हालांकि प्रशासन इंग्‍लैंड टीम की सुरक्षा पर उतना ही ध्‍यान दे रहा है, जितना की अभी तक ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा पर दिया गया।

केंद्र सरकार के निर्देश पर विशेष सुरक्षा

जैश की धमकी के मद्देनजर केंद्र सरकार के निर्देश पर नागपुर में तेंदुलकर की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिराम शर्मा का कहना है कि इसमें राहत की कोई बात नहीं है।

दोनों टीमों के लिए पहले से ही चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी करके चल रही है क्योंकि उसके लिए बाकी खिलाड़ी भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि तेंदुलकर। उनका कहना है थ्‍क तेंदुलकर के आने या नहीं आने से विशेष फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि दोनों ही स्थितियों में चार स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि दोनों टीमों को बराबर सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+