आईपीएल : मनीष पांडे एक रन बनाकर पेवेलियन लौटे (लीड-1)
रॉयल चैलेंजर्स के लिए मनीष पांडे और जैक कालिस ने पारी की शुरुआत की। मैंच के तीसरे ही ओवर में पांडे एक रन बनाकर आउट हो गए। तेज गेंदबाज र्यान हैरिस की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।
इसके बाद द्रविड कालिस का साथ देने मैदान पर उतरे। कैलिस 22 रन बनाकर और द्रविड़ 17 रन बनाकर खेल रहे थे।
डेक्कन चार्जर्स के लिए आज का मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला होगा। आईपीएल के पिछले संस्करण में विजेता रही डेक्कन चार्जर्स की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। कुल नौ मैचों में उसे अब तक तीन में ही जीत नसीब हुई है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए डेक्कन चार्जर्स के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है।
उधर, रॉयल चैलेंजर्स की टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास करेगी। अंक तालिका में वह तीसरे स्थान पर है। नौ मैचों में उसे पांच में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications