IPl vs PIL: सूखे के कारण मर रहे किसानों के राज्य में मत कराओ आईपीएल
मुंबई। सीमित ओवरों का रोमांचक खेल आईपीएल और विवादों का लगता है कि चोली-दामन का साथ है। हर बार आईपीएल सीजन किसी ने किसी विवाद के ही साथ खत्म होता है लेकिन इस बार तो आईपीएल शुरू होने से पहले ही विवादित हो गया है।
IPL 9: दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान बने जहीर खान
वजह है सूखा.. महाराष्ट्र राज्य इन दिनों गंभीर पानी की किल्लत से जूझ रहा है इसलिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें यह दलील दी गई है कि क्या सूखे की चपेट में आये महाराष्ट्र राज्य में इस वक्त आईपीएल कराना उचित है क्योंकि मैच के दौरान मैदान पर लाखों टन लीटर पानी की बर्बादी होगी इसलिए आईपीएल को इस बार महाराष्ट्र से दूर रखना चाहिए।
जहां किसान सूखे के कारण मर रहे हैं आत्महत्या, वहां होंगी पानी की बर्बादी
इस याचिका को पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया है और इस पर कोर्ट से जल्द से जल्द एक्शन लेने को कहा है। पत्रकार ने अपनी याचिका में कहा है कि अगर आईपीएल होगा तो मैदान के पिचों पर रोजाना करीब 60-65 लाख लीटर पानी खर्चा होगा जो कि सूखे की मार को झेल रहे किसी भी राज्य के लिए सही नहीं है।
आईपीएल 9 को महाराष्ट्र से दूर कराया जाये
सूखे के कारण किसान आत्महत्या को मजबूर हैं ऐसे में क्रिकेट के पिचों पर पानी की बर्बादी को तो रोका जा सकता है जिस पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है और हमें इसे देखने की जरूरत है।
आईपीएल 2016 की शुरूआत 9 अप्रैल से
मालूम हो कि आईपीएल 2016 की शुरूआत इस महीने की 9 तारीख से होने जा रही है। इसका समापन 29 मई को फाइनल के साथ होगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल अब तक करीब 90 किसानों ने सूखे के कारण आत्महत्या की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
