नई दिल्ली। टीम से काफी समय से बाहर चल रहे भारतीय स्पिनर को पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर ने लताड़ लगाई है।भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन को लेकर हरभजन सिंह ने बयान दिया था।ऑस्ट्रेलिया में भारत को मिली 71 साल बाद ऐतिहासिक जीत के बाद हरभजन सिंह ने कुलदीप यादव और अन्य भारतीय टीम के गेंदबाजों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि आकंड़े साफ करते हैं कि कुलदीप को अब टेस्ट टीम के नंबर एक स्पिनर के रूप में खिलाने का समय आ गया है। चोटिल चल रहे अश्विन की जगह कुलदीप को अग्रणी स्पिनर के तौर पर रविंद्र जडेजा के साथ उतारा जाना चाहिए।
क्यों भड़के इंजीनियर:
इंजीनियर ने कहा कि क्या आपने अश्विन के बारे में हरभजन की टिप्पणी पढ़ी, वह वहां सही नहीं थे। पहला स्पिनर और दूसरा स्पिनर क्या है? स्पिनर स्पिनर होता है।
वर्ष 1960 से 1970 के दशक की शुरुआत में भारतीय विकेटकीपर रहे इस खिलाड़ी ने अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं। मुझे ऐसा लगा कि हरभजन अश्विन की आलोचना कर रहे थे।
हरभजन सिंह ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में जब अश्विन की जरूरत टीम को थी तो वह चोटिल हो गए।जबकि कुलदीप को मौका मिला और उन्होंने कमाल कर दिया। कुलदीप की गेंदबाजी ऐसी रही कि अब उन्हें अग्रणी स्पिनर के तौर पर खिलाने का वक्त आ गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि टीम को मैच जिताने वाले खिलाड़ियों को लेकर मैदान पर उतरना चाहिए , ऐसा नहीं की ओवरसीज परिस्थितियों में खेलने वाले खिलाड़ियों को तवज्जो दी जाए।
इस सबके इतर फारूख इंजीनियर ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के विकेटकीपर रहे ऋषभ पंत पर चर्चा करते हुए कहा कि पंत की विकेटकीपिंग में तकनीकी खामियां बताई।