तेज गेंदबाज उमेश यादव ने बनवाया खास टैटू, कहा 'इससे मिलती है मेरी कहानी'
नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी कप्तान विराट कोहली की ही तरह टैटू के दीवाने हैं। उनके शरीर पर पहले से ही कई टैटू हैं और हाल ही में उमेश यादव ने एक और टैटू बनवाया है। ये टैटू उनके लिए काफी खास है क्योंकि यही वो टैटू है जिससे उन्हें मोटीवेशन मिलता है। उमेश यादव ने ये टैटू खास दिल्ली में बनवाया है।

उमेश यादव को है टैटू का शौक
उमेश यादव को टैटू का काफी शौक है। उन्होंने अपना पहला टैटू कई साल पहले बनवाया था। अब एक बार फिर उन्होंने अपने शरीर पर ऐसा टैटू बनवाया है जो उन्हें लड़ने के लिए प्रेरित करता है। यादव ने शरीर पर एक शेर और वॉरियर का टैटू बनवाया है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये टैटू काफी प्रेरणादायक है। (फोटो साभार: हिंदुस्तान टाइम्स)

"शख्सियत को बयां करता है ये टैटू"
यादव ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने हाथ में एक ऐसा टैटू चाहिए था जो उनकी शख्सियत को बयां करे। इसलिए उन्होंने शेर और वॉरियर का टैटू चुना। उन्होंने कहा कि शेर भी अकेला रह रोजाना लड़ता है, ऐसे ही वो भी गेंदबाज बनने के लिए उन्होंने रोजाना दिन-रात मेहनत की है। इस तरह के टैटू उन्हें रोज लड़ने की प्रेरणा देते हैं।

आने वाली सीरीज के लिए तैयारियां शुरू
यादव के शरीर पर बुद्धा का भी एक टैटू है। उन्होंने भगवान शिव का भी एक टैटू बनवाया था। उमेश यादव श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए हैं। 16 नवंबर से शुरू हो रही इस सीरीज के लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
