एबी डिविलियर्स का खुलासा- मुझे फिर से टीम की कप्तानी करने का ऑफर मिल चुका है
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विकेटीकपर-बल्लेबाज एबी डिविलियर्स फिर से मैदान पर उतर सकते हैं। अगर आईपीएल सीजन होता तो माना जा रहा था कि वो इसके जरिए फिर से राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे ताकि आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम जब आस्ट्रेलिया रवाना हो तो टीम खिताब प्रबल दावेदार दिख सके। उनकी वापसी पर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड भी पुष्टि कर चुका है। वहीं 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके डिविलियर्स ने अब खुलासा किया उन्हें फिर से टीम की कप्तानी करने का ऑफर मिला है।
डिविलियर्स ने स्टार स्पोर्ट्स शो 'क्रिकेट कनेक्टिड' में बात करते हुए इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा, ''मेरी इच्छा है कि मैं साउथ अफ्रीका के लिए खेलूं और क्रिकेट साउथ अफ्रीका मुझे फिर से टीम की कप्तानी करने के बारे में पूछ चुका है। मेरे लिए सबसे अहम चीज यह है कि मुझे अपनी शीर्ष फॉर्म में होना होगा और साथ ही मेरे साथ में जो खिलाड़ी है, मुझे उससे बेहतर होना होगा। अगर मुझे लगता है कि मैं टीम में जगह बनाने का हकदार हूं तो यह मेरे लिए आसान हो जाएगा क्योंकि इससे मैं महसूस करूंगा कि मुझे अंतिम एकादश का हिस्सा होना चाहिए।
आईसीसी विश्व कप 2019 से ही डिविलियर्स के साउथ अफ्रीका टीम में वापसी की खबरें चर्चा में आती रही हैं। बीसीसीएल के दौरान उन्होंने खुद भी वापसी करने की इच्छा जाहिर की थी। अब डिविलियर्स ने कहा, मैं इतने समय से टीम का हिस्सा नहीं हूं और मुझे लगता है कि यह मेरे और अन्य लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है कि मैं अब भी इतना अच्छा खेलता हूं कि टीम में जगह बना सकूं।
बता दें कि डिविलियर्स के संन्यास लेने के बाद टीम की हालत खस्ता हो गई है। टीम में कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर अधिकतर युवा खिलाड़ी ही हैं। अभी टीम के कप्तान क्विटंन डी काॅक हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
