Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पिता-बेटों ने दो अलग-अलग देशों के लिए खेला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कई खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर अपने देश को नाम रोशन किया है। कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनके भाइयों ने अपने देश के लिए एक साथ खेला। यही नहीं बहुत से धुरंधर खिलाड़ियों के बेटों ने भी अपने पिता की धरोहर को आगे बढ़ाते हुए अपनी टीम के लिए कई शानदार पारियां भी खेली हैं।

जानिये आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स को खाने में क्या है पसंद

लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनके बेटों ने दूसरी टीम के लिए खेलते हुए उचाइयों को हासिल किया। आज हम आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में रूबरू करायेंगे जिनके बेटों ने दूसरे देश की टीम के लिए खेला।

पिता- रॉन हेडली(वेस्टइंडीज) बेटा डीन हेडली (इंग्लैंड)

पिता- रॉन हेडली(वेस्टइंडीज) बेटा डीन हेडली (इंग्लैंड)

रॉन हेडली ने दो टेस्ट मैच खेले जबकि एक वनडे 1973 में खेला था, जबकि उनका घरेलू क्रिकेट कैरियर काफी लंबा था। उन्होंने 423 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। जबकि उनके बेटे डीन ने गेंदबाज थे और उन्होंने 1996 से 1999 के बीच 15 टेस्ट और 13 वनडे खेले थे।

पिता- मोहम्मद जहांगीर खान(भारत) बेटा माजिद खान(पाकिस्तान)

पिता- मोहम्मद जहांगीर खान(भारत) बेटा माजिद खान(पाकिस्तान)

जहांगीर ने 1932 से 1936 के बीच भारत के लिए 4 टेस्ट मैच खेले जबकि उनके बेटे ने माजिद खान ने पाक की ओर से 63 टेस्ट और 23 वनडे मैच खेले और वह पाकिस्तान टीम के कप्तान भी रहे।

पिता- सैयद वजीर अली(भारत) बेटा खालिद वजीर (पाकिस्तान)

पिता- सैयद वजीर अली(भारत) बेटा खालिद वजीर (पाकिस्तान)

वजीर अली ने भारत की ओर से 7 टेस्ट मैच 1932-36 के बीच खेला लेकिन बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चले गये। उनके बेटे खालिद ने 1954 में पाक की ओर से 2 मैच खेले।

पिता- डॉन प्रिंगले(पूर्वी अफ्रीका) बेटा डेरेक प्रिंगले(इंग्लैंड)

पिता- डॉन प्रिंगले(पूर्वी अफ्रीका) बेटा डेरेक प्रिंगले(इंग्लैंड)

1974 में डॉन ने दो वनडे मैच खेला 1975 के विश्वकप में वह सलामी गेंदबाज थे। उनके बेटे डेरेक ने 30 टेस्ट मैच और 44 वनडे मैच 1982-93 के बीच खेला।

पिता- फ्रैंक हेर्ने(इंग्लैंड) बेटा जॉर्ज अल्फ्रेड लॉरेंस हेर्ने(दक्षिण अफ्रीका)

पिता- फ्रैंक हेर्ने(इंग्लैंड) बेटा जॉर्ज अल्फ्रेड लॉरेंस हेर्ने(दक्षिण अफ्रीका)

फैंक ने पहले दो टेस्ट इंग्लैंड की ओर से फिर 4 टेस्ट दक्षिण अफ्रीका और फिर इंग्लैंड की ओर से 2 टेस्ट मैच खेला। जबकि उनके बेटे ने जॉर्ज ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 3 टेस्ट मैच खेले।

पिता- इफ्तिखार अळी खान पटौदी(इंग्लैंड/भारत) बेटा मंसूर अली खान पटौदी

पिता- इफ्तिखार अळी खान पटौदी(इंग्लैंड/भारत) बेटा मंसूर अली खान पटौदी

इफ्तिखार ने इंग्लैंड की ओर से 3 टेस्ट मैच भारत की ओर से भी खेला है। वह 6 फीट के दाये हाथ के बल्लेबाज थे।जबकि उनके बेटे मंसूर अली खान ने भारत की ओर से 46 टेस्ट मैच खेले।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+